दिल्ली के टॉप 7 फूड पॉइंट्स, जहां बॉलीवुड के 'सितारे' अक्सर 'जमीं पर' दिखाई दे जाएंगे

07 May 2024

दिल्ली के मंडी हाउस के पास बंगाली मार्केट में नत्थू स्वीट्स वर्ष 1936 से है। पंकज कपूर, मनोज बाजपेयी, सोनम कपूर, अनुपम खेर और बोमन ईरानी समेत कई एक्टर यहां के छोले भटूरे, गोल गप्पे और चाट की तारीफ कर चुके हैं।

लक्ष्मण फास्ट फूड ढाबा कई वर्षों से कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में चलता आ रहा है। रॉकस्टार फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता रणबीर कपूर यहां अक्सर स्वादिष्ट कीमा पराठे खाने आया करते थे।

करोल बाग के शास्त्री मार्केट स्थित ओबेरॉय बिरयानी की दुकान 1980 में शुरू हुई थी। यहां की बिरयानी खाने के लिए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, पंजाबी गायक गुरदास मान और फेमस पॉप सिंगर दलेर मेहंदी अक्सर आते रहे हैं।

निरुलाज़ कैफे वर्ष 1977 में ओपन हुआ था। यहां शाहरुख खान अक्सर गौरी खान के साथ आते थे। सुष्मिता सेन, अनिल कपूर, वरुण धवन, अनुपम खेर, सोनम कपूर, अनन्या पांडे, अमीषा पटेल और मनीष पॉल भी इस कैफे में आ चुके हैं।

पुरानी दिल्ली के दरियागंज स्थित मोती महल रेस्टोरेंट वर्ष 1947 में शुरू हुआ था। इस रेस्टोरेंट में देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू से लेकर जुल्फिकार अली भुट्टो और लता मंगेशकर से लेकर अमिताभ बच्चन तक आ चुके हैं।

दिल्ली में ग्रीनपार्क के पास स्थित एवरग्रीन स्वीट हाउस वर्ष 1963 में शुरू हुआ था। दिल्ली में देसी नाश्ता करने के लिए शाहरुख खान की यह पसंदीदा जगह है। ग्रैजुएशन के दिनों में शाहरुख अक्सर यहां के स्वादिष्ट छोले-भटूरे खाने आते थे।

अल जवाहर रेस्टोरेंट 1947 में शुरू हुआ था। राहुल गांधी, बादशाह, हनी सिंह, बी प्राक, सोनू निगम के अलावा यहां तमाम सेलिब्रिटीज आ चुके हैं। यह रेस्टोरेंट जामा मस्जिद के सामने वाले प्रसिद्ध बाजार मटिया महल में है।