Logo
भलस्वा डेयरी इलाके में हुई हत्या के आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने जयपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी 2016 से फरार थे। इस केस में कोर्ट अन्य आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

Bhalswa Dairy Murder Case: क्राइम ब्रांच ने भलस्वा डेयरी इलाके में हुए मर्डर केस में वांटेड दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। दोनों 2016 से फरार थे। इनके नाम जयपुर निवासी विक्रम उर्फ विक्की व शिवा बताए गए हैं। दोनों दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में रह रहे थे। आरोपियों को जयपुर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दी यह जानकारी

पुलिस के अनुसार, 30 दिसंबर 2016 को मुकुंदपुर इलाके में हत्या की वारदात सामने आई थी। दरअसल, सुबह करीब नौ बजे दोनों आरोपी अपने साथियों के साथ एक घर में घुसे थे। चंचल की पिटाई करने के बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को अचेत हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार

पुलिस ने घटना को लेकर भलस्वा डेयरी थाने में हत्या का केस दर्ज किया। जांच के दौरान लोकल पुलिस ने इरशाद, विष्णु, राहुल और जैकी को अरेस्ट कर लिया था। मुख्य आरोपी विक्रम और शिवा इस केस में फरार थे। इस वारदात में शामिल बाकी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा कोर्ट ने सुनाई थी।

पुलिस ने दोनों को जयपुर से दबोचा

आरोपियों ने फरारी के दौरान पुलिस और अपने दोस्तों से दूरियां बना ली थी। शुरुआती तीन चार महीने में ज्यादातर समय इन्होंने ट्रेन में ही इधर उधर सफर कर गुजारा। उन्होंने अपने फोन भी तोड़ दिए थे। वे मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, उतराखंड और राजस्थान में अपने ठिकाने बदलते रहे। दोनों अलग-अलग शहरों में वेंडर और छोटे मोटे काम कर समय काट रहे थे। हाल ही में क्राइम ब्रांच की टीम को इनके जयपुर में होने का इनपुट मिला था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को जयपुर से दबोच लिया।

CH Govt Haryana Ad jindal steel hbm ad
5379487