Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप की दावेदारी के लिए 161 पहलवान देंगे दिल्ली में ट्रायल

  • ट्रायल में खुद को देश का सर्वश्रेष्ठ पहलवान साबित कर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर सकेंगे पहलवान
  • फ्री स्टाइल के लिए 55, ग्रीको रोमन के लिए 47 और महिला कुश्ती के लिए 59 पहलवान ट्रायल देने के लिए पात्र

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप की दावेदारी के लिए 161 पहलवान देंगे दिल्ली में ट्रायल
X

बहादुरगढ़। मैट पर जोरआजमाइश करते पहलवानों का फाइल फोटो।

रवींद्र राठी. बहादुरगढ़। एशियन कुश्ती चैंपियनशिप की निर्णायक तैयारी शुरू हो गई है। एशियन कुश्ती चैंपियनशिप-2023 इस बार कजाकिस्तान के अस्ताना में 9 से 14 अप्रैल तक आयोजित होगी। दिल्ली में 10 व 11 मार्च को होने वाले ट्रायल में खिलाड़ियाें को अब अपने वजन में खुद को श्रेष्ठ साबित करना होगा। फ्री स्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिला कुश्ती के लिए 10 भारवर्गों में ट्रायल होंगे। इसके लिए 2022 और 2023 में हुई विभिन्न अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के पदक विजेता ही पात्र होंगे। कुल 161 पहलवान इसके तहत पात्र हैं। इनमें फ्री स्टाइल के लिए 55, ग्रीको रोमन के लिए 47 और महिला कुश्ती के लिए 59 पहलवान ट्रायल देने के पात्र हैं। हरियाणा रेसलिंग एसोसिएशन के महासचिव एडवोकेट राकेश सिंह कोच ने बताया कि नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में 2 मैट्स पर ट्रायल होंगे। फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन के लिए 10 मार्च और महिला पहलवानों के मुकाबले 11 मार्च को होंगे। चयन समिति की अध्यक्षता एमसी मैरिकोम करेंगी जबकि योगेश्वर दत्त और बबीता फौगाट इसके सदस्य होंगे।

फ्रीस्टाइल 57 किलोग्राम में अमन, उदित, राहुल दिल्ली, अतिश, रवि कुमार व अभिषेक ढाका ट्रायल दे सकेंगे। जबकि 61 किलोग्राम में पंकज सर्विसेज, राहुल अवारे, रवींद्र हरियाणा, सूरज कोकटे व मोहित कुमार ट्रायल देने के पात्र हैं। वहीं 65 किलोग्राम में सुजीत, उत्कर्ष काले, जसकरण सिंह, रवींद्र सर्विसेज व बजरंग पूनिया ट्रायल दे सकेंगे। इसके अलावा 70 किलोग्राम में विशाल कालीरमन, मुलायम यादव, सोनू, परविंद्र व नवीन ट्रायल देने के पात्र हैं। जबकि 74 किलोग्राम में सागर जाग्लान, नर सिंह यादव, प्रीतम, यश तुशीर व जयदीप ट्रायल दे पाएंगे। हालांकि 79 किलोग्राम में जितेंद्र रेलवे, प्रदीप चंडीगढ़, मंदीप दिल्ली, दीपक सर्विसेज व गौरव बाल्याण ट्रायल दे सकेंगे। वहीं 86 किलोग्राम में विक्की हरियाणा, जोंटी कुमार यूपी, संजीत सर्विसेज, राहुल राठी रेलवे व दीपक पूनिया ट्रायल देने के पात्र हैं। इसके अलावा 92 किलोग्राम में पृथ्वीराज पाटिल महाराष्ट्र, प्रवीण रेलवे, प्रवीण हरियाणा, अनिल दिल्ली और विक्की ट्रायल दे सकेंगे। जबकि 97 किलोग्राम में साहिल पंजाब, सत्यव्रत कादियान, कपिल, साहिल दिल्ली, नीरज, आशीष व दीपक नेहरा ट्रायल दे पाएंगे। इसके अलावा 125 किलोग्राम में दिनेश सर्विसेज, आकाश आंतिल, धर्मेंद्र पंजाब, अनिरुद्ध दिल्ली व महेंद्र गायकवाड़ ट्रायल देने के पात्र हैं।

ग्रीको रोमन के 55 किलोग्राम में मंजीत सर्विसेज, एल सायन मणिपुर, रोहित यादव सर्विसेज, रुपिन हरियाणा व अर्जुन हालाकुर्की ट्रायल दे सकेंगे। वहीं 60 किलोग्राम में ज्ञानेंद्र सर्विसेज, विक्रम कुराड़े, सौरभ यूपी व सुमित चंडीगढ़ ट्रायल देने के पात्र हैं। जबकि 63 किलोग्राम में सागर सर्विसेज, नितिन सर्विसेज, संदीप हरियाणा, उमेश दिल्ली व नीरज ट्रायल दे पाएंगे। वहीं 67 किलोग्राम में करणजीत पंजाब, संदीप कर्नाटक, दीपक दिल्ली, विनायक महाराष्ट्र, सचिन दूहन और आशू ट्रायल देने के पात्र हैं। जबकि 72 किलोग्राम में अंकित गुलिया सर्विसेज, अनुज दिल्ली, विकास रेलवे व समीर महाराष्ट्र ट्रायल दे सकेंगे। वहीं 77 किलोग्राम में साजन सर्विसेज, दीपक सर्विसेज, छगन मीणा व करण दिल्ली ट्रायल दे पाएंगे। जबकि 82 किलोग्राम में रोहित दहिया रेलवे, संदीप सर्विसेज, राहुल राजस्थान, नीरज दिल्ली व हरप्रीत सिंह ट्रायल देने के पात्र हैं। वहीं 87 किलोग्राम में सुनील कुमार सर्विसेज, सुशांत सर्विसेज, धरेप्पा कर्नाटक व सन्नी दिल्ली ट्रायल दे सकेंगे। जबकि 97 किलोग्राम में नरेंद्र चीमा पंजाब, शैलेश महाराष्ट्र, सोनू सर्विसेज, दीपांशु व नितेश ट्रायल दे पाएंगे। इसके अलावा 130 किलोग्राम में नवीन सर्विसेज, प्रवेश हरियाणा, तुशार महाराष्ट व साहिल चंडीगढ़ ही ट्रायल देने के पात्र हैं।

महिलाओं के 50 किलोग्राम में शिवानी पंवार एमपी, निर्मला हरियाणा, नेहा महाराष्ट्र, नीलम यूपी, पूजा गहलौत, स्वीटी, प्रियांशी व अंकुश ट्रायल दे पाएंगी। वहीं 53 किलोग्राम में सुष्मा शौकीन दिल्ली, पूजा जाट एमपी, स्वाति शिंदे महाराष्ट्र, शीतल तोमर यूपी, विनेश फौगाट व अंतिम ट्रायल देने के लिए पात्र हैं। जबकि 55 किलोग्राम में अंजू रेलवे, मानसी यादव यूपी, मनप्रीत कौर पंजाब, ज्योति व रीना ट्रायल दे सकेंगी। वहीं 57 किलोग्राम में मानसी रेलवे, सीतो हरियाणा, रजनी दिल्ली, सोनाली महाराष्ट्र, अंशू मलिक व पुष्पा ट्रायल दे पाएंगी। जबकि 59 किलोग्राम में सरीता रेलवे, सिमरन दिल्ली, भाग्यश्री महाराष्ट्र, पूजा यादव यूपी व तन्नू मलिक ट्रायल दे पाएंगी। वहीं 62 किलोग्राम में संगीता रेलवे, सुमित्रा दिल्ली, सनिका हिमाचल, वैष्णवी महाराष्ट्र, साक्षी मलिक, मनीषा, सोनम मलिक व सारिका ट्रायल देने की पात्र हैं। जबकि 65 किलोग्राम में भतेरी सर्विसेज, मोनिया रेलवे, मोनिका राजस्थान, जसप्रीत कौर पंजाब व प्रियंका ट्रायल दे पाएंगी। वहीं 68 किलोग्राम में राधिका हरियाणा, प्रतिक्षा महाराष्ट्र, अन्नू राजस्थान, निशा रेलवे, दिव्या काकरान व आरजू ट्रायल देने की पात्र हैं। जबकि 72 किलोग्राम में ऋतिका हरियाणा, निक्की रेलवे, रजनी यूपी और एन तोंबी देवी मणिपुर ट्रायल दे सकेंगी। वहीं 76 किलोग्राम में किरण रेलवे, बिपाशा दिल्ली, रानी हिमाचल, सुदेश कुमारी हरियाणा, पूजा सिहाग व प्रिया ट्रायल देने की पात्र हैं।

और पढ़ें
Next Story