दिल्ली में करिए भारत की मशहूर 21 एतिहासिक इमारतों का दीदार

26 Apr 2024

भारत दर्शन पार्क करीब 8.5 एकड़ में फैला है। यह पंजाबी बाग में स्थित है।

इस पार्क में करीब 21 ऐतिहासिक स्मारकों को देखा जा सकता है, जो कबाड़ से बने हैं।

पार्क में ताजमहल, हवा महल, चारमीनार, खजुराहो मंदिर का मॉडल देख सकते हैं।

कुतुब मीनार, अजंता एलोरा गुफाएं, मैसूर पैलेस, कोणार्क मंदिर भी देख सकते हैं।

इसके अलावा नालंदा विश्वविद्यालय, रामेश्वरम और गेटवे ऑफ इंडिया का मॉडल भी है।

बताया जाता है कि भारत दर्शन पार्क को बनाने में करीब 22 महीने का समय लगा।

150 से अधिक कारीगरों ने करीब 300 टन स्क्रैप का इस्तेमाल कर 21 ऐतिहासिक स्मारक बनाए थे।

भारत दर्शन पार्क खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम 10 बजे तक का है। सोमवार और नेशनल हॉलिडे के दिन बंद रहता है।

टिकट शुल्क: वयस्क लोगों के लिए 100 रुपये और 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 50 रुपये।

शाम 4 बजे के बाद लाइट शो होता है। वयस्कों के लिए 150 रुपये और 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए 75 रुपये का टिकट है।