Logo
election banner
अभी तक मिले आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित माने जाने वाले मोहला मानपुर जिले में सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। वहीं धमतरी जिले के सिहावा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 75% वोट पड़े हैं। तीनों लोस सीटों पर 72.51% मतदान हुआ है। 

रायपुर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर भी मतदान हुआ है। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण की तीन लोकसभा सीटों पर 72.51% मतदान हुआ है। कांकेर लोकसभा में 73.50% मतदान, महासमुंद लोकसभा में 71.13%मतदान, राजनांदगांव लोकसभा में 72.93% मतदान हुआ।  

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में 5 बजे तक 72.13% मतदान का आंकड़ा बताया गया था। 5 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर विधानसभा में 75% प्रतिशत हुआ था। 5 बजे तक सबसे कम मतदान पंडरिया विधानसभा में 68.30 प्रतिशत। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक शाम पांच बजे तक कांकेर लोकसभा में 73.50% मतदान, राजनांदगांव लोकसभा में 71.87% मतदान, महासमुंद लोकसभा सीट में 71.13 % मतदान हुआ था। 

विधानसभावार मतदान प्रतिशत शाम 5 बजे तक

डोंगरगांव- 73.23% मतदान
डोंगरगढ़- 68.83% मतदान
कवर्धा- 70.20% मतदान
खैरागढ़- 75.25% मतदान
खुज्जी- 75.22% मतदान
मोहला-मानपुर- 75% मतदान
पंडरिया- 68.30% मतदान
राजनांदगाव- 72.48% मतदान

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र 

विधानसभा वार मतदान प्रतिशत शाम 5 बजे की स्थिति में जिला धमतरी 

सिहावा - 74.52
कुरुद   -  74.40
धमतरी -  70.16

5379487