Noida Road Accident: नोएडा के सेक्टर 62 से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार देर रात एक टेपों और ट्रक में टक्कर हो गई। इसके बाद घायल लोगों की मदद करने पहुंचे लोगों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुछल दिया। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ऐसा भी बताया जा रहा है कि 2 लोगों की मौत भी हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख पुकार मच गई।
टेंपो की टक्कर
घटना की शुरुआत तब हुई जब एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित हो गया। यह टेंपो सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से जोरदार टक्कर मार बैठा। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो चालक बुरी तरह घायल हो गया। वह गाड़ी में फंस गया। यह हादसा सेक्टर 62 इलाके में हुआ, जो नोएडा के व्यस्त इलाकों में से एक है। घटनास्थल पर आसपास मौजूद लोग इस दौरान टेंपो चालक की मदद करने पहुंचे। कुछ लोग उसे गाड़ी से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। तभी पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक (जिसमें सब्जियां लदी हुई थीं) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि कई लोग हवा में उछल गए और जमीन पर गिरे। इस हादसे में कम से कम 6 या उससे ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 2 लोगों की मौत हो गई।
मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सड़कों पर तेज रफ्तार कितना बड़ा खतरा बन सकती है। पहले हादसे के बाद मदद करने वाले लोग खुद हादसे का शिकार हो गए। ऐसी घटनाएं आमतौर पर अनियंत्रित वाहनों और लापरवाही से होती हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क नियमों का पालन करें और तेज गति से वाहन न चलाएं।











