Logo
कोरिया जिले के थाना पटना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ₹1.80-₹1.80 लाख की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

कमालुद्दीन अंसारी- कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के थाना पटना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी ने महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। पीड़ितों से अलग-अलग किश्तों में करीब ₹2.40 लाख सहित अन्य रकम और दो अन्य युवतियों से ₹1.80-₹1.80 लाख की धोखाधड़ी की गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने ठगी की रकम से एक कार भी खरीदी थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस ने लोगों से बचने की अपील 
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी को भी पैसे न दें।

7