Logo
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दूसरे चरण में भी छत्तीसगढ़ के बच्चों, पालकों और शिक्षकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही है। 

रायपुर। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दूसरे चरण में भी छत्तीसगढ़ के बच्चों, पालकों और शिक्षकों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही है। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का द्वितीय चरण 9 फरवरी को आयोजित किया गया। इस चरण में राज्य के 36,905 विद्यालयों से कार्यक्रम प्रसारित किया गया, जिसे 26.65 लाख विद्यार्थी, 1.54 लाख शिक्षक एवं 1.68 लाख पालकों सहित 29.89 लाख दर्शकों ने देखा। साथ ही, पूर्ववत 478 सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम देखने की व्यवस्था की गई, जिससे 42 हजार लोगों ने लाभ प्राप्त किया।

द्वितीय चरण में रायपुर जिले के माना कैम्प स्थित पीएम श्री नवोदय विद्यालय के कक्षा 11वीं के विद्यार्थी तेजस चन्द्राकर को प्रधानमंत्री से प्रश्न पूछने का अवसर प्राप्त हुआ। तेजस ने परीक्षा के बाद भ्रमण योग्य स्थलों के संबंध में जानकारी चाही। पीएम ने श्री तेजस को उसके निवास तहसील से प्रारंभ करते हुए, तहसील, जिला एवं राज्य स्तर पर देखने योग्य स्थलों की सूची तैयार करने, उनके भ्रमण की योजना बनाने तथा इन यात्राओं को सीखने के अवसर के रूप में अपनाने का प्रेरणादायक सुझाव दिया।

पहले चरण में जुड़े थे 29.87 लाख दर्शक
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के प्रथम चरण का सीधा प्रसारण 6 फरवरी को देशभर के विद्यालयों में छत्तीसगढ़ राज्य से अत्यंत किया गया। इस चरण में भी छत्तीसगढ़ राज्य से अत्यंत किया गया। इस चरण में भी उत्साहजनक सहभागिता देखने को मिली। राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 36,903 विद्यालयों में इस कार्यक्रम का प्रसारण हुआ, जिसे 26.65 लाख विद्यार्थियों, 1.54 लाख शिक्षकों एवं 1.68 लाख पालकों सहित कुल 29.87 लाख दर्शकों ने देखा। इसके अतिरिक्त समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए 478 सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम देखने की व्यवस्था की गई, जहां लगभग 42 हजार नागरिकों ने कार्यक्रम का लाभ उठाया। प्रथम चरण में महासमुंद जिले की कक्षा 12वीं की छात्रा सृष्टि साहू को प्रधानमंत्री से सीधे प्रश्न पूछने का अवसर प्राप्त हुआ था।

पीएम छात्रों से बोले-मार्गदर्शन के लिए ही करें एआई का उपयोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को छात्रों को सलाह दी कि वे प्रौद्योगिकी को उन्हें गुलाम नहीं बनाने दें और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग मार्गदर्शन और अपने काम में बेहतरी लाने के लिए किया जाना चाहिए, न कि सीखने के विकल्प के रूप में। प्रधानमंत्री के वार्षिक 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के नौवें संस्करण की दूसरी कड़ी में, मोदी ने कहा कि मोबाइल फोन उन कुछ बच्चों के मालिक बन गए हैं, जो उनके या टेलीविजन स्क्रीन के बिना खाना भी नहीं खा सकते। उन्होंने कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और गुजरात के विद्य विद्यार्थियों से हुई बातचीत में कहा, हर युग में नयी प्रौद्योगिकियों, चाहे कंप्यूटर हों या मोबाइल फोन, को लेकर चिंताएं रही हैं। लेकिन यह डर बेवजह है।

छात्र ने पूछा-परीक्षा के बाद कहां जाएं घूमने? कोई सुझाव !
परीक्षा पे चर्चा का द्वितीय चरण, रायपुर के छात्र को मिला पीएम से सवाल पूछने का मौका।

5379487