Logo
भिलाई में आरोपी जयप्रकाश यादव ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से 16 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आरोपी जयप्रकाश यादव ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से 16 लाख रुपये ठग लिए। इसके बालोद के किसान ने रूपये के लेन-देन और आरोपी से हुई बातचीत के कई डिजिटल साक्ष्य प्रस्तुत कर दुर्ग जिले के सुपेला थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है। इस मामले में आरोपी जयप्रकाश यादव निवासी कोसा नगर भिलाई के खिलाफ  धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस विवेचना में लिया गया है। 

थाना सुपेला निरीक्षक विजय यादव ने बताया कि मिथलेश कुमार निवासी देवगहन अर्जुदा जिला बालोद के द्वारा जय प्रकाश यादव के विरूद्र सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर रूपये लेकर धोखाधड़ी की शिकायत के अवलोकन पश्चात जय प्रकाश यादव के खिलाफ 420 भादवि का अपराध पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। 

पीड़ित ने की शिकायत 
पीड़ित किसान मिथलेश कुमार ने शिकायत में बताया कि जय प्रकाश यादव निवासी सक्षम नगर कोसानाला के पास भिलाई का बड़े नेताओं से जान पहचान बता कार्यक्रम अथवा किसी भी काम के संबंध देवगहन गांव में आना जाना होता था। वह खुद को भाजपा नेता बताते हुए बड़े नेताओं मंत्री और कलेक्टर से जान पहचान बता कर सरकारी नौकरी लगवाने की बात कहता था। 

नेता और मंत्री से अच्छी जान पहचान बताकर ऐंठे पैसे 
इसी गांव के ओमप्रकाश सिन्हा ने जय प्रकाश यादव से गांव वालों से मिलवाकर जान पहचान करवाया। जय प्रकाश यादव द्वारा मिथलेश और गांव वालों से कहा गया कि उसकी बड़े-बड़े नेता व मंत्री से अच्छी जान पहचान है। मैं तुम्हारे बच्चों को अच्छे पद में नौकरी लगवा सकता हूं। राजनैतिक जान पहचान का हवाला देने से बहकावे में आकर मिथलेश ने जय प्रकाश यादव को अपनी जिविका का एक मात्र साधन पुस्तैनी कृषि भूमि बेचकर एवं केसीसी लोन निकालकर किस्तों में रूपये दिए। 

घर में बुलाकर लिए पैसे 
मिथलेश ने पुलिस को बताया कि जयप्रकाश ने अपने घर में बुलाकर चार-पांच बार में अलग अलग पद में नौकरी का झूठा सपना दिखाकर वर्ष 2021 से 2022 के धनेश्वरी साहू से स्टाफ नर्स के लिए 4 लाख, कीमा साहू से सब इंस्पेक्टर के पद के लिए 4 लाख, डोमेश्वर कुमार से सब इंस्पेक्टर के के लिए 3 लाख, मनोज कुमार से प्यून के के लिए 2 लाख, महेश कुमार से जीडी कॉस्टेबल के के लिए 2 लाख, विशेष दास से प्यून के पद हेतु 1 लाख लिए गए। देवगहन में अभी तक छः व्यक्तियों से धोखाधड़ी कर कुल 16 लाख रूपये वर्ष 2021 से 2022 के मध्य में लिया गया है। नौकरी नहीं लगने से मोबाईल से कई बार एवं वाट्सअप से रकम वापसी के लिये बात किया गया है जिसकी पूरी रिकार्डिंग भी पुलिस को मिली है। 

डेट देने के बाद भी नहीं दिए पैसे 
आरोपी जय प्रकाश यादव रकम वापस नहीं कर लगातार पीड़ितों को डेट दिया लेकिन रकम वापस नहीं किया है। जय प्रकाश के तीन मोबाइल नंबरों से हुई बातचीत, नौकरी को लेकर तारीख और रूपये लौटाने के विषय में हुई बात की रिकार्डिंग, वाट्सअप मैसेज व नार्मल मैसेज की स्क्रीन शॉट भी पुलिस को मिला है।

5379487