Logo
Delhi Murder: दिल्ली के ख्याला में 14 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Delhi Murder: दिल्ली में बीते दिन मंगोलपुरी एरिया में 10वीं क्लास के छात्र की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, अब तक छात्र के हत्यारों का पता नहीं लग पाया है। वहीं ख्याला इलाके में भी देर रात एक नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिगों को गिरफ्तार किया, जिनसे पूछताछ करके पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिमी दिल्ली के ख्याला में 14 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान सोहेल के तौर पर हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ख्याला एरिया के पार्क में सोहेल पर चाकू से हमला किया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल अवस्था में तुरंत सोहेल को गोबिंद सिंह अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

स्थानीय लोगों में गुस्सा

मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इस वारदात के बाद से ही स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है, और लोग कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है,उनका कहना है कि उनका मृतक से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उन्होंने नाबालिग की हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं, स्कूल छोड़ चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
 

5379487