रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने पांच साल बाद 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया है। 2021 से अपरिवर्तित चल रही फीस को वित्त समिति और कार्यपालिका समिति की बैठकों में संशोधित करते हुए अब 460 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये कर दिया गया है। यह नई दरें शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होंगी। सचिव पुष्पा साहू ने इसके आदेश जारी किए हैं।
नियमित परीक्षा शुल्क में बड़ी बढ़ोतरी
नियमित हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा शुल्क 460 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये किया गया है। अंकसूची, प्रायोगिक और अन्य मदों को शामिल करने के बाद कुल शुल्क में लगभग 340 रुपये की वृद्धि तय की गई है।

नामांकन और अतिरिक्त विषय शुल्क भी बढ़ा
- नामांकन शुल्क: 80 से 200 रुपये
- अतिरिक्त विषय: 110 से 250 रुपये
- एक विषय की अवसर परीक्षा: 280 से 400 रुपये
- दो विषय की अवसर परीक्षा: 340 से 600 रुपये
स्वाध्यायी छात्रों पर भी प्रभाव
स्वाध्यायी छात्रों के लिए भी शुल्क में वृद्धि की गई है-
- छत्तीसगढ़ राज्य से बाहर के छात्रों के लिए पंजीयन + अनुमति: 1540 से बढ़ाकर 2000 रुपये
- SC/ST वर्ग के लिए: 560 से 800 रुपये
- संपूर्ण विषय की परीक्षा: 1230 से बढ़कर 1600 रुपये
विशेष और विलंब शुल्क में भी बढ़ोतरी
- विलंब शुल्क: 770 से 1000 रुपये
- विशेष विलंब शुल्क: 1540 से 2000 रुपये
- विषय माध्यम/संकाय परिवर्तन: 200 से 400 रुपये
- आवेदन पत्र शुल्क: 80 से 150 रुपये
सत्र 2026-27 से लागू
मंडल ने स्पष्ट किया है कि जिन मदों में परिवर्तन नहीं किया गया है, वे पूर्व निर्धारित शुल्क के अनुसार ही जारी रहेंगे। और सभी संशोधित शुल्क आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होंगे और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे।










