Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मड़वा पॉवर प्लांट उपद्रव के आरोपी नहीं मिले तो प्रतिनिधि मंडल को ही कर लिया गिरफ्तार

पॉवर प्लांट में हुए उपद्रव के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार तो कर लिया और पकड़े गए सभी लोगों को आंदोलनकारी भी बता दिया। लेकिन जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वे सभी प्रतिनिधि मंडल के सदस्य हैं और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत के दौरान अंदर ही थे। बाहर उपद्रव मचा रहे लोगों में से अभी तक एक भी उपद्रवी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पढ़िए पूरी ख़बर..

मड़वा पॉवर प्लांट उपद्रव के आरोपी नहीं मिले तो प्रतिनिधि मंडल को ही कर लिया गिरफ्तार
X

जांजगीर: मड़वा पावर प्लांट में हुए उपद्रव के बाद प्रशासन ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी लोग उपद्रवी बताए जा रहे हैं। हालांकि जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वे सभी प्रतिनिधि मंडल के सदस्य हैं और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत के दौरान अंदर ही थे। तेंदूभांठा में अटल बिहारी ताप विद्युत गृह में 29 दिनों से नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे भू विस्थापितों ने रविवार शाम कार और 4-5 बाइक में आग लगा दी और प्लांट में जमकर तोड़फोड़ की थी। जिस समय उपद्रव शुरू हुआ, तब प्रशासनिक अधिकारी और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत होनी थी। इसके लिए 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल अंदर भी जा चुका था। इससे पहले ही बवाल हो गया। जिसमें पुलिसकर्मियों पर भी पथराव किया गया था। जिसके पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में 400 उपद्रवियों पर 5 अलग-अलग FIR दर्ज की है। इसी में से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि ये सभी लोग वार्ता के लिए अंदर ही मौजूद थे। पुलिस ने इनके ऊपर उपद्रव, हमला करने, षड्यंत्र रचने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तारी हुए आरोपियों का ब्यौरा

  1. नक्टीघाट निवासी विकास कुमार,
  2. बोडसरा लछनपुर निवासी संतोष कुमार साहू,
  3. नैला निवासी रामदास महंत,
  4. कोसमा हामु मडवा निवासी रामासाहू,
  5. बसंतपुर निवासी दीपक कुमार,
  6. बसंतपुर निवासी करूणानंद साहू,
  7. सरखो निवासी रमेश कुमार खरे व प्रदीप कुमार राठौर,
  8. तेंदूभांठा निवासी फिरतराम महरा, जांजगीर निवासी प्रदीप बरेठ शामिल है।

सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें
Next Story