Bihar Assembly Elections 2020: भाजपा की 27 प्रत्याशियों की पहली सूची में साधारण कार्यकर्ता को भी बनाया उम्मीदवार, पढ़ें पूरी खबर
Bihar Assembly Elections 2020: प्रथम चरण के मतदान के लिये बिहार भाजपा ने 27 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने पहली सूची में हर वर्ग को साधने की कोशिश की है। बिक्रम विधानसभा सीट से भाजपा ने साधारण कार्यकर्ता अतुल कुमार को भी प्रत्याशी बनाया है। जिस पर उन्होंने खुशी का इजहार किया है।

Bihar Assembly Elections 2020: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहन सिंह ने मंगलवार रात ट्वीट कर बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के मतदान के लिए बिहार भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की प्रथम सूची जारी कर दी गई है। बिहार भाजपा ने प्रथम चरण के चुनाव के तहत 27 उम्मीदवारों को अपनी पहली सूची में रखा है। जिसमें स्वर्ण वर्ग को करीब 60 प्रतिशत टिकट दिये गये हैं। भाजपा की पहली सूची में स्वर्ण वर्ग के प्रत्यशियों का दबदबा तो साफ नजर आ ही रहा है। लेकिन पार्टी ने अपनी पहली सूची में कई यादव उम्मीदवारों को भी टिकट दिये हैं। यादवों के अलावा अन्य कई पिछड़े वर्ग के लोगों को भी भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। जिससे पता चलता है कि पार्टी ने पहली सूची जारी करने में हर वर्ग को साधने की भी कोशिश की है। भाजपा ने बिक्रम विधानसभा सीट से अतुल कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिस पर उन्होंने बेहद खुशी का इजहार किया है। साथ ही उन्होंने इसके लिये भाजपा की केंद्रीय एवं बिहार नेतृत्व को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है। अतुल कुमार ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है। जहां हम जैसे साधारण कार्यकर्ता को भी पार्टी नेता बनाती है।
पार्टी द्वारा तय किये गये उम्मीदवारों को राधा मोहन सिंह ने दी बधाई
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता राधा मोहन सिंह ने प्रथम चरण के लिये पार्टी द्वारा तय किये गए सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने सभी प्रत्याशियों के लिये विजय की कामना की। इसके अलावा राधा मोहन सिंह ने उम्मीद जताई कि ये सभी प्रत्याशी जीत हासिल कर आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण में भागीदार बनेंगे।