Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

गिरिडीह में महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ खुद को जलाया जिंदा, बक्से में बंद पड़ा था जला शव

गिरिडीह में महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ खुद को जिंदा जला (Burnt Alive) लिया। इसके कारण चारों की मौत हो गई।

गिरिडीह में महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ खुद को जलाया जिंदा, बक्से में बंद पड़ा था जला शव
X

झारखंड के गिरिडीह में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार को एक महिला ने अपने तीन मासूमों के साथ खुद को आग में झोंक दिया। इस हादसे में तीन बच्चों ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

यह घटना (Burnt Alive) धनवार थाना क्षेत्र के परसन इलाके की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, घटना के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जेठानी से बहस के बाद महिला ने दिया वारदात को अंजाम

बताया जा रहा है कि दूध को लेकर महिला का अपनी जेठानी से बहस हो गई थी। इस विवाद के बाद कमरे को बंद कर महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ आग लगा ली। सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि महिला के घर से आग का धुआं निकल रहा था।

यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जहां घर के बाहर ताला लगा हुआ था। दरवाजा तोड़ने के बाद लोगों ने अंदर जाकर देखा कि महिला पूरी तरह से झुलस चुकी थी। जबकि एक बच्चे का जला शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था।

वहीं, दो बच्चों का शव उसी कमरे के बक्से में रखा हुआ था। मौके पर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी।

महिला के पिता ने लगाया ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

परसन ओपी प्रभारी ने बताया कि महिला के पिता ने कहा कि मेरी बेटी के ससुराल वालों ने चारों को जिंदा जलाकर मार दिया। सोमवार शाम को दामाद के बड़े भाई ने फोन कर कहा था कि आपकी बेटी झगड़ा कर रही है। यहां पहुंचकर उसे समझाइए या कुछ दिनों के लिए अपने साथ ले जाइए।

जब तक मैं आने की तैयारी कर ही रहा था कि मंगलवार सुबह मौत की जानकारी मिल गई। वहीं, महिला के पति रवींद्र यादव के बड़े भाई सीताराम यादव ने पुलिस को बताया कि मेरे भाई की पत्नी ने अपने तीन बच्चों के साथ आग लगाकर जान दे दी।

पुलिस ने कहा कि दोनों के बयान पर हत्या और आत्महत्या के तहत घटना की जांच शुरू कर दी। हालांकि अभी तक मामले की कोई ठोस सबूत नहीं मिल सकी।

और पढ़ें
Priyanka Kumari

Priyanka Kumari

Jr. Sub Editor


Next Story