Logo
election banner
Strong Bones Tips: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के बताए कुछ टिप्स बोन्स स्ट्रॉन्ग बनाए रखने में मदद करेंगे।

Strong Bones Tips: बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होना आम है। शरीर में पोषण की कमी होते ही बोन्स वीक होने लगती हैं। ऐसे में ये जरूरी है कि उम्र बढ़ने के साथ सही लाइफस्टाइल और खान-पान को अपना लिया जाए। 60 की उम्र पार करते ही ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी गंभीर समस्याएं खूब देखने को मिलती हैं। बोन्स से ही हमारे शरीर का पूरा आकार टिका हुआ है। इसके कमजोर होते ही ओवरऑल हेल्थ प्रभावित होती है। 

उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों को मजबूत रखने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह पर अमल जरूरी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डॉ. प्रियंका सेहरावत ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें हड्डियों की मजबूती से जुड़े जरूरी टिप्स बताए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Makhana Side Effects: पोषण से भरा मखाना बन सकता है मुसीबत, इन समस्याओं में खाएंगे तो फायदे की जगह होगा नुकसान

4 टिप्स से हड्डियां बनेंगी मजबूत

कैल्शियम लेवल - बढ़ती उम्र के साथ कैल्शियम का लेवल कम होने लगता है। डॉ. प्रियंका के मुताबिक 60 साल की उम्र के बाद कैल्शियम लेवल को लगातार चेक करते रहना चाहिए। रोजाना शरीर को 1000 एमजी कैल्शियम की जरूरत होती है। एक गिलास दूध या एक कटोरी दही में 300 एमजी कैल्शियम मिल जाता है। डाइट में कैल्शियम रिच चीजों को शामिल करें। 

विटामिन डी - शरीर के लिए कैल्शियम जितना जरूरी है विटामिन डी भी उतना ही महत्वपूर्ण है। दरअसल, शरीर में कैल्शियम ठीक ढंग से एब्जॉर्ब हो सके, इसमें विटामिन डी मदद करता है। बॉडी में विटामिन डी कम होने पर कैल्शियम ठीक से एब्जॉर्ब नहीं हो पाता और हड्डियों की समस्या शुरू हो जाती है। 

रेगुलर एक्सरसाइज़ - उम्र बढ़ने के साथ लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव लाना जरूरी हो जाते हैं। अपने रूटीन में एक्सरसाइज़ को शामिल कर लें। इससे हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में मदद मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: Coconut Water Vs Sugarcane Juice: गर्मी में नारियल पानी पिएं या गन्ने का रस, जानिए किसमें ज्यादा हैं न्यूट्रिशन

स्क्रीनिंग डेक्सा - बोन हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए 60 की उम्र के बाद स्क्रीनिंग डेक्सा स्कैन जरूर कराएं। इसके हड्डियों की स्थिति पता लगती है। महिलाओं को मेनोपॉज के बाद ये स्क्रीनिंग कराना चाहिए, जिससे सही समय पर ट्रीटमेंट मिल सके। 

5379487