Logo
शहर के पिपलोद खास बस स्टैंड पर शनिवार तड़के करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक मोड़ पर पहुंचा, लेकिन ड्राइवर से स्टेयरिंग नहीं मुड़ा और ट्रक सीधे सड़क से उतर गया।

Piplod Khas Accident News शहर के पिपलोद खास बस स्टैंड पर शनिवार तड़के करीब 3 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में शिक्षक की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रक मोड़ पर पहुंचा, लेकिन ड्राइवर से स्टेयरिंग नहीं मुड़ा और ट्रक सीधे सड़क से उतर गया।

ट्रक ने बस स्टैंड पर बने टीन शेड के नीचे की तीन दुकानों और एक पेड़ को तोड़ते हुए आगे बढ़कर तब रुक पाया, जब उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। हादसे के बाद मौके पर सन्नाटा पसर गया।

ट्रक में कपास की गठानें भरी हुई थीं, जो टक्कर के बाद सड़क और फुटपाथ पर बिखर गईं। जब रेस्क्यू टीम ने मलबा और कपास की गांठें हटाईं, तब उनके नीचे दबे शिक्षक सोहन सिंह चौहान का शव मिला। कई घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

इंदौर जा रहा था ट्रक
पुलिस के अनुसार ट्रक कपास की गठानें लेकर डेढ़ तलाई से इंदौर की ओर जा रहा था। हादसे में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मोड़ पर ट्रक का संतुलन बिगड़ गया, जिसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ।

बस का इंतजार कर रहे थे शिक्षक
मृतक शिक्षक सोहन सिंह चौहान स्कूल के काम से इंदौर जाने के लिए तड़के 3 बजे घर से निकले थे। वे बस स्टैंड के मोड़ पर एक दुकान के नीचे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। परिवार और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा शोक है। सुबह होते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

पुलिस जांच जारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड के इस मोड़ पर पहले भी हादसे हो चुके हैं और यहां सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाने की जरूरत है।

5379487