haribhoomi hindi news
ओडिशा में इस बारय समय से पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ग्रीष्म ऋतु की आधिकारिक शुरुआत से पहले ही कई जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है।

ओडिशा में इस बारय समय से पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ग्रीष्म ऋतु की आधिकारिक शुरुआत से पहले ही कई जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। गर्मी ने ततेज धूप और शुष्क हवाओं के कारण लोगों को दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल लगने लगा है।

मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल राज्य में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली मौजूद नहीं है, जिसकी वजह से शुष्क मौसम बना हुआ है। ऐसे हालात में अगले कुछ दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

शुक्रवार को झारसुगुड़ा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक है। राज्य के छह अन्य स्थानों पर भी तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे दोपहर में गर्मी का असर साफ महसूस किया गया।

भुवनेश्वर से जारी हुआ अलर्ट
भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले एक सप्ताह में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है। यदि शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में गर्मी और तीखी हो सकती है।

लोगों में बढ़ी चिंता
अचानक बढ़ी गर्मी से आम लोगों में चिंता का माहौल है। कई लोगों का कहना है कि वसंत ऋतु में ही इस तरह की गर्मी असामान्य है। उन्हें आशंका है कि यदि मार्च की शुरुआत में ही ऐसा हाल है, तो मई-जून में स्थिति और गंभीर हो सकती है। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय भीड़ कम देखी जा रही है। लोग जरूरी काम सुबह या शाम के समय निपटाने की कोशिश कर रहे हैं।

राज्य प्रशासन और मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जैसे-जैसे ओडिशा ग्रीष्म ऋतु की ओर बढ़ रहा है, लोगों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है।

7