चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने की आत्महत्या : सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, जांच में जुटे अधिकारी

symbolic picture
X
प्रतीकात्मक चित्र
लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। फिलहाल अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं। 

अश्विनी सिन्हा-गरियाबंद। लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। जवान प्राथमिक शाला स्कूल भवन में रुका हुआ था। घटना पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र के कूड़ेरादादर की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश राजपुर निवासी जवान जियालाल पंवार की छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में चुनाव ड्यूटी लगी हुई थी। जवान जियालाल पंवार 34 वी बटालियन की कंपनी A में पदस्थ था। ड्यूटी के लिए वह प्राथमिक शाला स्कूल भवन में रुका था। इस दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल से खुदको गोली मार ली। घटना के बाद अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में चली गोली

वहीं राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में गोली चली है। सरकारी बंगले में गोली चलने के बाद प्रधान आरक्षक अजय सिंह की अस्पताल में मौत हो गई है। जिसमें असिस्टेंट प्लाटून कमांडर के भी घायल होने सूचना मिली है।

प्रधान आरक्षक हथियारों की सफाई कर रहे थे

बता दें, आज सुबह करीब 7-8 बजे के बीच देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में आशीष कर्मा की सुरक्षा में लगे हुए Apc राम कुमार दोहरे और प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारों की सफाई कर रहे थे। उसी दौरान पिस्टल गोली चली और APC के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। जिसके बाद उन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है। वहीं घायल APC राम कुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story