Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

शादी का झांसा देकर महिला होमगार्ड से 3 साल तक दुष्कर्म, आरक्षक गिरफ्तार

सूरजपुर जिले में दसवीं बटालियन का आरक्षक गिरफ्तार। पढ़िए पूरी खबर-

शादी का झांसा देकर महिला होमगार्ड से 3 साल तक दुष्कर्म, आरक्षक गिरफ्तार
X

सूरजपुर। जिले में एक आरक्षक द्वारा एक महिला होमगार्ड से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरक्षक पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी आरक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है, जहां जिले के दसवीं बटालियन के आरक्षक राजेन्द्र पर एक महिला होमगार्ड से पिछले तीन साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। शादी की बात कहने पर टालने और पीड़िता से दूरी बनाने के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। इस मामले में आरोपी आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

और पढ़ें
Next Story