बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले लालू की पार्टी को दूसरा बड़ा झटका, रघुवंश प्रसाद सिंह ने RJD से दिया इस्तीफा
लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल से उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने इस्तीफा दे दिया है।

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में सियासी दांव पर शुरू हो गया है। खबर है कि लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल से उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। रघुवंश प्रसाद लालू के सबसे करीबी माने जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ आरजेडी से 5 विधान पार्षदों ने भी इस्तीफा दे दिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में राष्ट्रीय जनता दल पार्टी के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले लालू की पार्टी से पांच विधान पार्षदों ने भी पार्टी से इस्तीफा दिया।
जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक पार्टी की तरफ से इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है । वहीं दूसरी तरफ सूत्रों के जरिए जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद रामा सिंह के पार्टी में आने से रघुवंश प्रसाद नाराज चल रहे थे।
रामा सिंह ने कुछ दिन पहले ही तेजस्वी यादव से मुलाकात की और 29 जून को राजद ज्वाइन करने की बात कही जा रही है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में रामा प्रसाद और रघुवंश प्रसाद सिंह आमने सामने चुनाव लड़े थे। रामा ने लोजपा और तो वहीं रघुवंश प्रसाद में आरजेडी के लोकसभा टिकट से चुनाव लड़ा था।