Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मुजफ्फरनगर में बाबा टिकैत की पुण्यतिथि कल मनाई जाएगी, ये बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने बताया कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि प्रदेश में जिला स्तर पर मनाई जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। पढ़िये यह रिपोर्ट...

मुजफ्फरनगर में बाबा टिकैत की पुण्यतिथि कल मनाई जाएगी, ये बड़ी हस्तियां होंगी शामिल
X
किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की फाइल तस्वीर। 

भारतीय किसान यूनियन (BKU) के संस्थापक और किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत (Mahendra Singh Tikait) की पुण्यतिथि (Death Anniversary) कल यानी रविवार को मनाई जाएगी। मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के सिसौली (Sisauli) में हवन पूजन के साथ ही विचार गोष्ठी (Seminar) का आयोजन होगा। कई बड़ी हस्तियां इस कार्यक्रम में शिरकत कर चौधरी साहब को याद करेंगे। इस दौरान रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) भी लगाया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने बताया कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि प्रदेश में जिला स्तर पर मनाई जाएगी। सिसौली के किसान भवन में सुबह यज्ञ का आयोजन होगा और इसके बाद श्रद्धांजलि सभा होगी। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें जल, जंगल, जमीन बचाओ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। इस गोष्ठी में सामाजिक, राजनीतिक, कृषि वैज्ञानिक, केंद्रीय भूमि जल बोर्ड के वैज्ञानिक और बड़ी संख्या में किसान हिस्सा लेंगे। गौरव टिकैत ने बताया कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया समेत कई बड़ी हस्तियां कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

बता दें कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को किसानों का मसीहा कहा जाता है। उन्होंने किसानों के बड़े से बड़े मुद्दे सुलझाए, लेकिन किसी भी मुद्दे को राजनीति का विषय नहीं बनने दिया। कहा जाता है कि चौधरी साहब किसानों की आवाज को बुलंद अंदाज में उठाते थे, लेकिन सरकार को मजबूर नहीं करते थे। वो कहते थे कि सरकार अभी दे रही है तो स्वीकार कर लेना चाहिए। कम पड़ा तो फिर सरकार के समक्ष अपनी मांग रखेंगे। नरेश टिकैत ने अपने घर में अलग कक्ष रखा है, जहां टिकैत साहब का हुक्का और उनके जीवन से जुड़ी वस्तुएं रखी हैं। उन्होंने भी कई बार राजधानी दिल्ली में आकर धरने प्रदर्शन किए लेकिन उनकी किसी मांग को लेकर कभी कोई विवाद नहीं हुआ।

और पढ़ें
Next Story