दिल्ली में लें मुंबई के फेमस वड़ा पाव का स्वाद, एक बार खाओगे... तो बार-बार आओगे

04 May 2024

जॉनी वड़ा पाव: ईस्ट पटेल नगर मार्केट में स्थित जॉनी का वड़ा पाव बहुत फेमस है। यहां आपको वड़ा पाव की कई वैरायटी मिलेगी। यहां साबुदाना वड़ा पाव भी तैयार किया जाता है।

बॉम्बे ब्रंच: वड़ा पाव के अलावा कम रेट में क्वालिटी स्नैक ढूंढ रहे हैं, तो आपको एक बार यहां होकर आना चाहिए और आप इनका वड़ा पाव जोमाटो से भी मंगवा सकते हैं।

वड़ा पाव जंक्शन एंड मोर: यह कालकाजी मेन मार्केट में स्थित है। यहां आप क्लासिक वड़ा पाव चीज, मसाला, अचारी, दाबेल पनीर, सोया वड़ा पाव कम रेट पर खा सकते हैं।

सुरूचि वड़ा पाव: करोल बाग में अगर आप शॉपिंग करने गए हैं और आपने अभी तक यहां के वड़ा पाव का स्वाद नहीं लिया, तो आपको एक बार यहां जाकर इसका स्वाद जरूर लेना चाहिए।