Logo
Delhi Fire Case: दिल्ली के भजनपुरा में घर की पार्किंग में आग लग गई, जिसके बाद पहली मंजिल से 4 लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई है, वहीं अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Delhi Fire Case: दिल्ली के भजनपुरा इलाके से आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर बीती देर रात घर अंदर ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग में खड़े दोपहिया गाड़ियों में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई, यह देखकर तुरंत पहली मंजिल से 4 लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई, जिसकी सभी चोटिल हो गए।


मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस समेत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद आग पर काबू पाने की प्रक्रिया को शुरू किया गया। इसके अलावा घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, उन्हें रात करीब 2 बजे सूचना मिली थी कि घर की ग्राउंड फ्लोर पार्किंग में 4 दोपहिया गाड़ियों में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं अन्य लोगों को घर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

फायर सर्विस विभाग का कहना है कि छलांग लगाने वाले 4 लोगों में 22 वर्षीय निखत,  50 साल के राशिदा, 25 वर्षीय सोनी और 2 वर्षीय आशिफ शामिल था। जिन्हें प्रथम उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फायर ब्रिगेड ने करीब आज सुबह 3:50 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।  

पालम के बाद यहां भी हुआ था हादसा

बता दें कि इस हादसे से पहले भी दिल्ली के पालम में 18 मार्च को एक बिल्डिंग में आग लगने से  एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में बुजुर्ग महिला समेत उनकी तीन पोतियां भी शामिल थीं। इसके अलावा इस हादसे में कुछ घायल भी हो गए थे।

इसके अलावा 23 मार्च को कनॉट प्लेस में स्थित 'हार्ड रॉक कैफे' के किचन में दोपहर के समय आग लग गई थी, जिससे कैफे की बिल्डिंग और आस-पास की दुकानों में अफरातफरी मच गई थी। सूचना मिलने पर चार फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया था। 24 मार्च को भी दिल्ली के बवाना इलाके में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई थी। 

7