हिप्नोटाइज गैंग गिरफ्तार : पहले किया सम्मोहित फिर 3 लाख के गहने ले उड़े, चारों महाराष्ट्र में पकड़ाए  

All four accused arrested
X
गिरफ्तार चारों आरोपी
डोंगरगढ़ में पुलिस ने हिप्नोटाइज करके ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले हिप्नोटाइज किया फिर 3 लाख 30 हजार रूपए के आभूषण को चढ़वाकर फरार हो गए। 

राजा शर्मा-डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले के डोंगरगढ़ में पुलिस ने हिप्नोटाइज करके ठगी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले हिप्नोटाइज किया फिर 3 लाख 30 हजार रूपए के आभूषण को चढ़वाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को अमरावती महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। साथ ही ठगी का माल भी बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। जहां पिछले दिनों स्थानीय कलकापारा निवासी पीड़िता कंचन टेंभुरकर ने पुलिस थाने पहुंच कर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि, 13 अप्रैल को सुबह लगभग 10 बजे साइ रथ के साथ 4 अज्ञात व्यक्ति घर आये। घर में 26 अप्रैल तक उसके घर में किसी गंभीर समस्या का भय दिखाकर हिप्नोटाइज कर लिया। जिसके बाद पूजा पाठ कर सांई बाबा के सामने घर में रखे पुराना सोना चांदी पैसे को चढ़ाने की बात कही। जिसके बाद पीड़िता ने अपने घर में रखें 1 नग सोने का नैकलेस, 2 सोने का चैन, 2 सोने के टॉप्स, 2 सोने का झुमका लेकर फरार हो गए। जिसकी अनुमानित लागत 3 लाख 30 हजार रूपए थी।

ठगी के जेवरात बरामद

पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी पतासाजी में जुट गई। डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम बना कर जांच शुरू की गई। इस मामले में आज पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी और पुलिस ने अमरावती महाराष्ट्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने ठगी के माल को भी बरामद किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story