रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। कानून-व्यवस्था में कसावट लाने के उद्देश्य से एसपी रवि कुमार कुर्रे ने तबादला आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के तहत कुल 69 पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस सूची में 2 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक (एसआई), 4 सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।




.










