कुलजोत संधू- फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक अनोखी शादी हुई। अनोखी इसलिए कि, इस शादी में दूल्हा तो एक ही था लेकिन दुल्हन दो थीं। एक ही मंडप में तीनों ने सात फेरे लिए। परिजनों के साथ दूल्हा-दुल्हन भी डीजे की धुन पर थिरकते नजर आये।
मिली जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव जिले के फरसगांव क्षेत्र के बैलगांव में परंपरा और सहमति का अनोखा संगम देखने को मिला है। इस शादी का कार्ड भी खास था।
24 मार्च को संपन्न हुई शादी
दरअसल फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत बैलगांव में 24 मार्च को एक ऐसी शादी संपन्न हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। जहां आमतौर पर एक दूल्हा एक ही दुल्हन के साथ सात फेरे लेता है, वहीं इस अनोखी शादी में एक ही दूल्हे ने दो दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए।
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में अनोखी शादी हुई। इस शादी में दूल्हा तो एक ही था, पर दुल्हन दो थीं। समारोह संपन्न होने के बाद दोनो दूल्हे के साथ जमकर नाचीं। pic.twitter.com/iHGC1vL661
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) March 27, 2026
पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई शादी
यह विवाह पूरी तरह से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ, जिसमें गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। खास बात यह रही कि इस विवाह में दूल्हे और दोनों दुल्हनों की पूरी सहमति थी, जिसके बाद परिवार और समाज ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया।
शादी कार्ड बना चर्चा का विषय
शादी से पहले दूल्हे ने बाकायदा विवाह का कार्ड छपवाया था, जिसमें दोनों दुल्हनों के नाम शामिल किए गए थे। यह कार्ड इलाके में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों को इस अनोखी शादी के लिए आमंत्रित किया गया।
रस्में भी रहीं खास
शादी में हल्दी, बारात, भोज और अन्य सभी पारंपरिक रस्में पूरे विधि-विधान से निभाई गईं। कार्यक्रम के बाद दूल्हा और दोनों दुल्हनों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। दूल्हे के दोस्तों और बारातियों ने भी इस अनोखे विवाह का जमकर जश्न मनाया।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
यह अनोखी शादी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं- कोई इसे परंपरा का हिस्सा बता रहा है, तो कोई बदलते समाज की नई तस्वीर के रूप में देख रहा है। हालांकि ऐसी शादियां बेहद कम देखने को मिलती हैं, लेकिन कुछ समुदायों में परंपरा और परिस्थितियों के अनुसार आज भी इस तरह की प्रथाएं मौजूद हैं।









