अमरिंदर सिंह ने बाहर से, खासकर दिल्ली से आने वालों की कड़ी जांच पर जोर दिया
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार प्रदेश में प्रवेश के नियमों को और सख्त बनाने पर विचार कर रही है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अन्य राज्यों खासकर दिल्ली से आने वाले लोगों की कड़ी जांच पर जोर दिया है। उन्होंने यह साफ किया कि कोविड-19 उपचार के लिए दिल्ली से पंजाब में आने वाले पंजाबियों का स्वागत है। हालांकि इसके लिए उन्हें दिल्ली के अस्पताल की सिफारिश पर यहां के अस्पताल में बिस्तर आरक्षित कराना होगा। फेसबुक लाइव पर ''आस्क कैप्टन'' में एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार प्रदेश में प्रवेश के नियमों को और सख्त बनाने पर विचार कर रही है।
पंजाब में 29 आईएएस अधिकारियों के तबादले
पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 29 आईएएस अधिकारियों तथा चार पीसीएस अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए। आईएएस नीलकांत अवध को विवेक प्रताप सिंह की जगह कर आयुक्त बनया गया है और सिंह को कार्मिक विभाग में सचिव बनाया गया है।
दीपर्वा लकरा को सामाजिक सुरक्षा निदेशक बनाया गया है। तनु कश्यप को पंजाब स्वास्थ्य प्रणाली निगम का एमडी बनाया गया है। कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।