मौसम अलर्ट: अटेली क्षेत्र में ओलावृष्टि, महेंद्रगढ़ का दिन सबसे गर्म तो नारनौल की रात सबसे ज्यादा रही गर्म 

Mustard got wet due to light rain in Ateli grain market
X
अटेली अनाज मंडी में हल्की बारिश होने से भीगी सरसों। 
हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देख गया। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि दर्ज की।

Haryana: कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला। अटेली, कनीना, ककराला, कपूरी, निमोठ, इसराना व कोसली के आसपास ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। शाम करीब पांच बजे जब अचानक मौसम बदला तो हलकी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब दो मिनट तक ओलावृष्टि भी हुई। इससे अटेली की अनाज मंडी में लिफ्टिंग न होने के कारण वहां पर रखी किसानों की सरसों भीग गई।

लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि अप्रैल महीने की शुरुआत से लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहें हैं जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके बार बार मौसम परिवर्तन शील बना हुआ है। क्योंकि जब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते हैं तो बार-बार बादल वाही और हल्की बारिश, बूंदा-बांदी व तेज गति से हवाएं चलने, सीमित स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां हो रही है। बार-बार हवाओं की दिशा और गति में बदलाव से सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान में उतार चढ़ाव भी हो रहें हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का असर साफ तौर पर दिखाई दिया। सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर आंशिक बादल वाही और अनेक स्थानों पर शाम के समय हल्की बारिश बूंदा-बांदी और कुछ स्थानों पर तेज गति से हवाएं चलने व गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया है।

इन क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी व ओलावृष्टि

पश्चिमी विक्षोभ के चलते सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम व आसपास और एनसीआर दिल्ली में बिखराव वाली हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां रही। साथ ही जिला महेंद्रगढ़ में अटेली, कनीना, ककराला, कपूरी, निमोठ, इसराना, कोसली के आसपास साथ ही साथ हिसार में हांसी, बीर हिसार के आसपास बरवाला के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली। जुलाना के लजवाणा कलां रेवाड़ी के साथ कांटवाली सिधरावली के आसपास, पानीपत के पास कावी और मडलोडा में ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। इस मौसम प्रणाली के असर के कारण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में शुक्रवार को रात्रि में भी हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

शनिवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि सम्पूर्ण इलाके में शनिवार को भी तेज गति से हवाएं चलने आंशिक बादल वाही और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर 27 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में धीरे-धीरे दिन और रात का पारा चढ़ने लगा है। धीरे-धीरे गर्मी भी परवान चढ़ने लगी है। शुक्रवार हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस से 42.5 डिग्री तक दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ का दिन का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि नारनौल में रात्रि तापमान 25 डिग्री रहा। ऐसे में जिला महेंद्रगढ़ में दिन सबसे गर्म तो नारनौल में रात सबसे गर्म रही।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story