Mausam Ki Jankari: प्रदेश में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में अलर्ट जारी
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बिगड़ने वाला है। आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में आज के लिए अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम की जानकारी
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर से बिगड़ने वाला है। आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में आज के लिए अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 19 और 20 मई को पूरे प्रदेश में भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। 21 मई को भी येलो अलर्ट रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल में 23 मई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आ रहा है। हालांकि, दक्षिण भारत में आए तूफान टाउते का असर हिमाचल में नहीं होगा।
हिमाचल प्रदेश में बीते दो दिन में गर्मी ने लोगों की हालात पतली कर दी है। आपको बता दें कि ऊना में सबसे अधिक 38.2 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, नाहन और शिमला में भी सोमवार को गर्मी ने खूब पसीने छुड़ाए। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37.9, हमीरपुर 37.6, कांगड़ा 35.4, नाहन 35.0, सुंदरनगर 32.6, चंबा 34.3, भुंतर 31.8, सोलन 31.6, धर्मशाला 27.4, शिमला 25.2, कल्पा 22.0, डलहौजी 21.3 और केलांग में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 से 21 मई तक मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा के कई क्षेत्रों में अधिक बादल बरसने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर व लाहौल-स्पीति में कहीं-कहीं बर्फबारी होने की संभावना भी है। इस संबंध में सूबे के कई जिलों मे डीसी की तरफ से सतर्क और नदी नालों के पास न जाने का अलर्ट जारी किया गया है।