MP की 6 सीटों पर वोटिंग: लोकसभा के 80 उम्मीदवारों के किस्मत का बटन दबाएंगे 1.11 करोड़ मतदाता, सतना में दो मशीनें

MP Lok Sabha Chunav 2024 Phase-2 voting: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने भोपाल में प्रेस कान्फ्रेंस कर जरूरी जानकारी साझा की। उन्होंने तैयारियों से भी अवगत कराया।
वीडियो देखें...
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मप्र अनुपम राजन द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत दूसरे चरण के मतदान की तैयारियों के संबंध में प्रेस वार्ता#GeneralElections2024 #generalelections2024 #ChunavKaParv #DeshKaGarv #MeraPehlaVoteDeshKeLiye https://t.co/3iaIBCMOp5
— Chief Electoral Officer, Madhya Pradesh (@CEOMPElections) April 25, 2024 अनुपम राजन ने बताया, 26 अप्रैल शुक्रवार को छह लोकसभा सीटों टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद की 47 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से मतदान होगा। छह सीटों में कुल 80 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 75 पुरुष, चार महिलाएं और एक थर्ड जेंडर (दुर्गा मौसी) दमोह लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। सर्वाधिक 19 प्रत्याशी सतना लोकसभा सीट पर हैं। जबकि, सबसे कम 7 प्रत्याशी टीकमगढ़ लोकसभा सीट पर हैं।
लोकसभावार मतदाता, प्रत्याशी और पिछला वोट प्रतिशत
| लोकसभा क्षेत्र | उम्मीदवार | मतदाता | पिछला मतदान % |
| टीकमगढ़ | 7 | 18,26,000 | 66.57% |
| दमोह | 19,22,698 | 65.82% | |
| खजुराहो | 14 | 19,97,000 | 68.28% |
| सतना | 19 | 17,50,000 | 70.71% |
| रीवा | 14 | 18,52,000 | 60.33% |
| होशंगाबाद | 18,55,000 | 74.19% |
तीन लाख से ज्यादा फर्स्ट टाइम वोटर्स
अनुपम राजन ने बताया कि मध्य प्रदेश की आठ सीटों के लिए 12 हजार 828 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें छह सहायक मतदान केंद्र भी शामिल हैं। जहां 1 करोड़ 11 लाख 62 हजार 460 मतदाता वोट डालेंगे। छह सीटों में दिव्यांग मतदाता 118167, 80 प्लस के मतदाता 64303, 100 प्लस के वोटर्स 10108, सर्विस वोटर 13230 और 18 से 19 वर्ष 329317 शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: MP की छह सीटों पर 26 को वोटिंग, जानें किसके बीच सीधी टक्कर
दूसरे चरण में 2865 बूथ संवेदनशील
दूसरे चरण के 12 हजार बूथों में 2865 बूथ संवेदनशील हैं। इस दौरान 14778 बैलेट यूनिट, 12828 कंट्रोल यूनिट और 12828 वीवीपैट का इस्तेमाल होगा। 15 से ज्यादा उम्मीदवार होने 2 बैलेट यूनिट लगाई जाएगी। यह स्थिति सिर्फ सतना संसदीय क्षेत्र में है। क्योंकि वहां 19 उम्मीदवार हैं।
2,73,507 शस्त्र जमा कराए
राजन ने बताया कि 2 लाख 84 हजार 503 हथियार हैं। अब तक 2 लाख 73 हजार 507 जमा करवाए जा चुके हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 8 हजार हथियारों को छूट दी है। 676 FST और 810 SST टीमें तैनात हैं। 8524 बूथ पर वेबकास्टिंग से निगरानी होगी। cvigil पर 3918 शिकायतें मिली हैं।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने 1 मई को जागरूकता
अनुपम राजन ने बताया कि 2019 में फर्स्ट फेज का मतदान 74.9% मतदान हुआ था। इस बार 67.75% लोगों ने वोट डले हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए 1 मई को हम चलो बूथ की ओर अभियान चलाएंगे। इसके तहत बीएलए व अन्य निर्वाचन अफसरों व सामाजिक संस्थाओं की मदद से जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पोलिटिकल पार्टी से भी अनुरोध है कि हमारे अभियान में सहभागी बनें। बीएलए के जरिए इसके लिए सुझाव दे सकते हैं।
पहले चरण में तीन कर्मचारियों की मौत
अनुपम राजन ने बताया कि फर्स्ट फेज में 3 मतदान अधिकारियों की मौत हुई है। धार में मतदान अधिकारी सिब्बू सिंह की तबीयत बिगड़ने की मौत हो गई थी। सिवनी में एसएसटी सदस्य नारायण निवारे की सड़क हादस में निधन हो गया था। मंडला में शिक्षक की हार्ट अटैक से निधन हो गया था।
