Mausam ki Jankari: हिमाचल में अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम, जानें यहां
Mausam ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश में आने वाली 21 फरवरी से बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो सुबे में 21, 22 और 23 फरवरी को मौसम बिगड़ सकता है।

मौसम की जानकारी (प्रतीकात्मक फोटो)
Mausam ki Jankari: हिमाचल प्रदेश (Himachal pradesh) में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश में आने वाली 21 फरवरी से बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो सुबे में 21, 22 और 23 फरवरी को मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Meteorological Center Shimla) द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार 20 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। इसके चलते 21, 22 और 23 फरवरी को कुछ स्थानों पर बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) हो सकती है। लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा (Chamba), मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। वहीं, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन के नालागढ़, बद्दी, अर्की और कुनहिार, सिरमौर के नाहन और पांवटा साहिब में 18 से 24 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुवार, पिछले 24 घंटे में हिमाचल में अधिकतम तापमान में कोई अधिक बदलाव नहीं देखा गया है। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से चार डिग्री सेल्यिसस अधिक रिकॉर्ड किया गया है। ऊना (Una) का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 28.2 डिग्री है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा देखने को नहीं मिला है। अभी न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक है। केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान -6.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।
वहीं प्रदेश के इन जिलों में शिमला (Shimla) का न्यूनतम तापमान 5.6 और अधिकतम 16.5, सुंदरनगर का 5.3 और 24.5, भुंतर का 4.3 और 23.2, कल्पा का -1.4 और 12.0, धर्मशाला (Dharamshala) का 6.0 और 18.8, ऊना का 7.0 और 28.2, नाहन (Nahan) का 12.5 और 23.3, केलांग का -6.7 और 4.8, पालमपुर का 7.0 और 20.5, सोलन का 4.0 और 23.2, मनाली का 2.0 और 16.0, कांगड़ा (Kangra) का 8.4 और 24.6, मंडी का 4.1 और 24.1, बिलासपुर का 8.5 और 25.5, हमीरपुर का 8.2 और 25.3, चंबा का 5.9 और 23.4, डलहौजी का 5.5 और 10.2 व कुफरी का 3.9 और 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।