बीएसएफ का 56वां स्थापना दिवस आज, सीएम जयराम ठाकुर ने जवानों को दी बधाई
आज सीमा सुरक्षा बल का 56वां स्थापना दिवस है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को बधाई दी हैं।

सीएम जयराम ठाकुर ने जवानों को दी बधाई
आज सीमा सुरक्षा बल का 56वां स्थापना दिवस है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मौके पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को बधाई दी हैं। वहीं जयराम ठाकुर समेत कई नेताओं ने सीमा सुरक्षा बल के 56 वें स्थापना दिवस पर ट्वीट कर शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी ने सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
— CMO HIMACHAL (@CMOFFICEHP) December 1, 2020
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मातृभूमि की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर तैनात वीर जवानों को इस विशेष दिवस पर कोटि कोटि नमन।
आपकी वीरता पर देश को गर्व है। pic.twitter.com/IiqoTQTNjY
सीएम जयराम ठाकुर ने ट्वीट कर कही ये बात
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सीमा सुरक्षा बल के स्थापना दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृभूमि की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर तैनात वीर जवानों को इस विशेष दिवस पर कोटि कोटि नमन। आपकी वीरता पर देश को गर्व है।
1965 में हुआ था बीएसएफ का गठन
आपको बताते चले कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 1 दिसंबर, 1965 को स्थापना की गई थी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पाकिस्तान के साथ लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा और 1971 में बांग्लादेश के अस्तित्व में आने के बाद उसके साथ भी लगती सीमा की रक्षा करता है। बीएसएफ भारत की रक्षा की पहली पंक्ति है और हमारी सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।