वैक्सीनेशन अभियान में हिमाचल टॉप पर, 18 साल से अधिक आयु के 21 लाख लोगों को लगी पहली डोज
हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कोरोना को हराने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान (Vaccination Campaign) में हिमाचल (Himachal) ने सभी राज्यों से आगे निकल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में कोरोना को हराने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान (Vaccination Campaign) में हिमाचल (Himachal) ने सभी राज्यों से आगे निकल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस अभियान में 18 साल से अधिक आयु के 21 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की पहली डोज दी जा चुकी है। इस गजब की उपलब्धि के साथ हिमाचल ने 31 फीसदी लोगों को वैक्सीन (Vaccine) लगाने का कीर्तिमान स्थापित कर लिया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने टीकाकरण की परफार्मेंस को लेकर सभी राज्यों की सूची जारी की है। इसमें हिमाचल के बाद छत्तीसगढ़, जम्मू, उत्तराखंड, केरल, राजस्थान और गुजरात राज्य पिछली पंक्ति में खड़े हैं। कम जनसंख्या के साथ हिमाचल सरकार की इच्छा शक्त के फलस्वरूप यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। लिहाजा देशभर में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान में हिमाचल टॉप पर बना हुआ है।
हिमाचल की 31 प्रतिशत आबादी वैक्सिनेट हो चुकी है। यानी की इन्हें वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है। केंद्र की और से जारी आंकड़ों में ये खुलासा हुआ है। राज्य की 16 लाख 97 हजार 128 लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगाई जा चुकी है। ऐसे में हिमाचल तमाम बड़े साधन संपन्न राज्यों को पीछे छोड़ते हुए नंबर वन पर बना हुआ है। केंद्र की और से टेक्नीकल गु्रप, जो कि जनसंख्या प्रोजेक्शन को लेकर कार्य करता है, उसके अनुसार नवंबर 2019 तक 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों की आबादी हिमाचल में 55 लाख 23 हजार बनती है। जिसमें से 16 लाख 97 हजार 128 यानी 31 प्रतिशत आबादी को पहला टीका लग चुका है। ऐसे में हिमाचल देशभर में पहले स्थान पर बना हुआ है, जबकि अन्य राज्य इस आंकड़े के आसपास भी तक नहीं है।
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी अभी तक केवल आठ प्रतिशत आबादी ही वैक्सीनेट हो पाई है। देश की राजधानी दिल्ली में भी वैक्सीनेशन सिरे नहीं चढ़ पा रहा है। यहां पर भी 21 फीसदी आबादी ही वैक्सीनेट हो पाई है। ऐसे में देश में हिमाचल की वैक्सीनेशन को लेकर भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है। हैल्थ केयर वर्कर पहली डोज 81996, हैल्थ केयर वर्कर दूसरी डोज 68686, फ्रंटलाइन वर्कर पहली डोज 54025, फ्रंटलाइन वर्कर दूसरी डोज 41419, उचित आयु वर्ग के लोगों को पहली डोज एक लाख 56 हजार 1107, उचित आयु वर्ग के लोगों को दूसरी डोज 3 लाख 15 हजार 661, कुल पहली डोज 16 लाख 97 हजार 128, कुल दूसरी डोज 4 लाख 25 हजार 766 को लगी है। राज्य में कुल 21 लाख 22 हजार 894 लोगों को टीका लगाया जा सकता है।