Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

कंगना विवाद पर बोले सीएम जयराम ठाकुर: प्रियंका गांधी का घर तोड़ने की हमारी कोई मंशा नहीं

हिमाचल प्रदेश की मंडी जिले से संबंध रखने वाली कंगना रनौत के मुंबई दफ्तर को तोड़ने की चारों और निंदा हो रही है। सूबे के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।

कंगना विवाद पर बोले सीएम जयराम ठाकुर: प्रियंका गांधी का घर तोड़ने की हमारी कोई मंशा नहीं
X
फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश की मंडी जिले से संबंध रखने वाली कंगना रनौत के मुंबई दफ्तर को तोड़ने की चारों और निंदा हो रही है। सूबे के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। शिमला में सीएम जयराम ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने जो किया, वह गलत है। उनके खिलाफ देश भर में गुस्सा है। वहीं, सीएम ने शिमला में प्रियंका गांधी के आवास पर कार्रवाई करने इंकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका के आवास को तोड़ने जैसी कोई बात नहीं है।

सीएम ने कहा कि कंगना हिमाचल की बेटी है और उनके मुंबई कार्यालय को तोड़ा गया, तो स्वभाविक रूप से इसका रिएक्शन तो हिमाचल में होना ही था। अब पूरे देश में भी हो रहा है। इस दौरान लोगों ने कहा कि प्रियंका गांधी का घर तोड़ें, इससे मैं सहमत नहीं हूं। वह हिमाचल में घर बनाकर रहेंगी और उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी हमारी है। सीएम जयराम ठाकुर ने महाराष्ट्र सरकार की निंदा करते हुए कहा कि उनकी कंगना को बहुत सारे मामलों में उलझाने की योजना है। यह निंदनीय कार्य है, हम इसकी निंदा करते हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मिधर सूद के बयान पर मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि उनका बयान भावावेश में दिया गया हो सकता है। यह बयान गलत है। रश्मिधर सूद ने कहा था कि वह शिमला में प्रियंका गांधी का आवास तोड़ने की योजना बनाएंगे। हालांकि, उनके इस बयान को भाजपा की ओर से तवज्जो नहीं दी गई। गुरुवार को बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत के समर्थन में प्रदेशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। शिमला में राज्यपाल को ज्ञापन भेजा सौंपा गया। मंडी, शिमला, कुल्लू, बिलासपुर समेत तमाम इलाकों में कंगना का दफ्तर तोड़ने पर रोष जताया गया है।

और पढ़ें
Next Story