Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

हरियाणा भाजपा संगठन में विस्तार, देखें किसे क्या जिम्मेदारी मिली

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार को प्रदेश संगठन में विस्तार करते हुए पार्टी के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों में प्रमुख एवं सह प्रमुखों की नियुक्ति की है।

हरियाणा भाजपा संगठन में विस्तार, देखें किसे क्या जिम्मेदारी मिली
X

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार को प्रदेश संगठन में विस्तार करते हुए पार्टी के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों में प्रमुख एवं सह प्रमुखों की नियुक्ति की हैl प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ ने विज्ञप्ति जारी करते हुए संगठन के मीडिया विभाग समेत प्रमुख विभागों और प्रकोष्ठों के गठन की जानकारी दी l

मीडिया विभाग में इनको मिली जिम्मेदारी

डॉ संजय शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी, संजय आहूजा प्रदेश सह प्रभारी (चंडीगढ़ /पंचकूला ), शमशेर खरक प्रदेश सह प्रभारी (रोहतक), राजीव जैन मीडिया संपर्क प्रमुख, प्रवीण अत्रे प्रवक्ता, वीरेंद्र सिंह चौहान प्रवक्ता, सूरजपाल अम्मू प्रवक्ता, विजयपाल अहलूवालिया प्रवक्ता, राकेश झज्जर प्रवक्ता, सत्यव्रत शास्त्री प्रवक्ता, रंजीता मेहता प्रवक्ता, विधु रावल प्रवक्ता, भारत भूषण जुयाल सह प्रवक्ता, वंदना पोपली सह प्रवक्ता, बिजेंद्र नेहरा सह प्रवक्ता, सुदेश कटारिया सह प्रवक्ता, विकास वाल्मीकि सह प्रवक्ता, सुनीता दुग्गल पैनलिस्ट, सत्यप्रकाश जरावता पैनलिस्ट, जवाहर यादव पैनलिस्ट, वीर कुमार यादव पैनलिस्ट, अभय सिंह यादव पैनलिस्ट, लक्ष्मण यादव पैनलिस्ट, असीम गोयल पैनलिस्ट, कृष्ण ढुल पैनलिस्ट, रमन मलिक पैनलिस्ट, हुकम सिंह भाटी पैनलिस्ट, मनीष यादव पैनलिस्ट, शैलेन्द्र पाण्डेय पैनलिस्ट, डी पी कौशिक पैनलिस्ट

संगठन में सभी वर्गों को मिला प्रतिनिधित्व, पार्टी को मिलेगी और गति

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने संगठन विस्तार में प्रत्येक वर्ग के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करते हुए नियुक्तियां की है l भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जहां मीडिया विभाग प्रमुख के नाते डॉ संजय शर्मा को कमान सौंपी है वहीं पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी को भाजपा के महासंपर्क अभियान का प्रमुख बनाया है l भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकर्मों एवं बैठकों के प्रमुख के नाते करनाल से सांसद संजय भाटिया को जिम्मेदारी मिली है l मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन भी प्रदेश भाजपा में मीडिया सम्पर्क का काम देखेंगे l इसी के साथ सांसद सुनीता दुग्गल, विधायक अभय सिंह यादव, विधायक असीम गोयल, विधायक कमल गुप्ता, विधायक नरेंद्र गुप्ता, विधायक लक्ष्मण यादव समेत सभी कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौपी गई है l

और पढ़ें
Next Story