Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर में तापमान बढ़ने से लोग परेशान, कुछ दिनों तक जारी रहेगी गर्मी
Mausam Ki Jankari: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी कि दिल्ली से सटे इलाकों में अगले 2 घंटों में मेरठ, हस्तिनापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं और इनके आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी।

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी और उमस का सितम जारी है। दिल्ली-एनसीआर के लोग गर्मी से बेहाल हो चुके है। वहीं दिल्ली के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त भी देखने को मिल रही है। आसमान में बादल सूरज के साथ लुकाछिपी खेल रहा है। लेकिन सूरज की किरणे बादलों को भी चीर कर धूप के रूप में लोगों पर उतर रही है। मौसम विभाग ने आज को लेकर दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई थी। लेकिन उनकी भविष्यवाणी सच होते नहीं दिख रही है।
अगले 2 घंटों में मेरठ, हस्तिनापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं और इनके आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी: भारत मौसम विज्ञान विभाग pic.twitter.com/1m1Jlof95t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2020
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में गर्मी से बचने के लिए लोग छतरी का सहारा ले रहे है। वहीं तापमान 37 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य तौर 36 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में अभी और गर्मी बढ़ने की आशंका है। 18 सितंबर तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। वहीं हल्की बारिश की संभावना जरूर है। लेकिन इसकी वजह से गर्मी कम नहीं आएगी। 20 सितंबर के बाद ही लोगों को अच्छी बारिश नसीब हो सकती है।
मौसम विज्ञानिक के अनुसार दिल्ली में आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इसके बीच आसमान बादलों के मंडराने के कारण दिल्ली-एनसीआर में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी कि दिल्ली से सटे इलाकों में अगले 2 घंटों में मेरठ, हस्तिनापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं और इनके आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी।