Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Bihar: भागलपुर में यात्रियों से भरी नाव पलटी, एक व्यक्ति की मौत व 7 लोगों की तलाशी के लिये अभियान जारी

बिहार के भागलपुर में गंगा नदी में यात्रियों से भरी नाव के पलट जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जाता है कि नाव पर करीब 100 लोग सवार थे। हादसे के दौरान गंगा नदी में बह गये करीब 7 लोगों की तलाशी के लिये अभियान जारी है।

bihar one person killed after a boat capsized in bhagalpur
X

भागलपुर: गंगा नदी में नाव पलटी, मौके पर बचाव-राहत अभियान जारी।

बिहार के भागलपुर जिले में गुरुवार को गंगा नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई है। जानकारी है कि उस नाव पर करीब 100 लोग सवार थे। भागलपुर के गोपालगंज थाना क्षेत्र के नवगछिया के गोपालापुर तीन टंगा जहाज घाट के पास यह हादसा घटित हुआ। बताया जाता है कि हादसे के दौरान करीब 30 लोगों को सुरक्षित गंगा नदी से बाहर निकाल लिया गया है। जबकि अन्य विभिन्न लापता लोगों की तलाशी के लिये अभियान शुरू कर दिया गया है। वहीं नदी से एक महिला का शव भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार दुर्घटना ग्रस्त नाव पर सवार लोगों में कई महिलाएं और बच्‍चे भी थे। नदी से जिस महिला का शव बरामद किया गया है उसकी पहचान सुलेमा देवी के रूप में की गई है।

हादसे के दौरान सुरक्षित बचाये गये विभिन्न लोगों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों व स्थानीय लोगों ने नाव के पलट जाने का कारण तेज बहाव एवं चल रहे भंवर में नाव के फंस जाने का बताया है। जानकारी के अनुसार नाव पर तिनटंगा करारी गांव से मजदूर व किसान सवार थे। वो अपने खेतों की बुआई के लिये गंगा नदी को पार करना चहते थे। जिनमें उनके परिवारों की महिलायें व कई बच्चे भी शामिल थे। बताया जाता है कि ये लोग दो अलग-अलग दो नावों में सवार होकर एक समय पर महतो बहियार घाट से रवाना हुये। बताया जाता है कि थोड़ी देर तक तो सब ठीक रहा, लेकिन कुछ देर बाद एक नाव भंवर में फंस गई। साथ ही कुछ ही समय में पलट गई। जानकारी ऐसी भी है कि वहीं से साथ में रवाना हुई दूसरी नाव में भी पानी भरने लग गया था। लेकिन उस नाव में सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। बताया जाता है कि हादसे के समय अन्य जगहों के लिये जा रहे विभिन्न गावों के लोग भी उस घाट पर मौजूद थे। जिन्होंने तुरंत नदी में डूब रहे लोगों को बचाना शुरू किया। इन्हीं लोगों द्वारा कई लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल कर एवं बचाकर अस्‍पताल पहुंचाये जाने की बात बताई जा रही है।


सात लोग अभी हैं लापता: डीएम

भागलपुर नाव हादसे पर डीएम का बयान आया है। भागलपुर जिलाधिकारी ने बताया कि दूसरी ओर बने खेतों पर जाते समय घाट पर नाव को धक्का देने की कार्रवाई के दौरान नाव डूबी है। उन्होंने बताया कि 7 लोग अभी लापता हैं। 9 लोगों को बाहर निकाला गया है। जिनमें से एक की मृत्यु हो गई है। डीएम के बताये अनुसार एसडीआरएफ 'SDRF' सर्च और बचाव अभियान में जुटी हुई है।



और पढ़ें
Next Story