Bihar Assembly Elections 2020: राजद विधायक सुदय के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे, वीडियो वायरल
Bihar Assembly Elections 2020: जहानाबाद से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक सुदय यादव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे है। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जहानाबाद में राजद विधायक के खिलाफ में स्थानीय लोगों ने लगाये नारे।
Bihar Assembly Elections 2020: बिहार में धीरे-धीरे विधानसभा चुनावा अपने चरम पर पहुंचता हुआ नजर आ रहा है। आपको बता दें बिहार में पहले चरण के लिये मतदान 28 अक्टूबर को होना है। इस बीच बिहार में चुनावों की सरगर्मी के बीच जगह-जगह जनता द्वारा अपने प्रतिनिधियों 'विधायकों एवं मंत्रियों' के खिलाफ नाराजगी जाहिर किये जाने मामले भी सामने आ रहे हैं। ऐसा ही मामला जहानाबाद जिले से सामने आया है। जहानाबाद से राष्ट्रीय जनता दल 'राजद' के विधायक सुदय यादव के खिलाफ स्थानीय लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाये हैं। जानकारी है कि स्थानीय लोग अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विधायक सुदय यादव से नाराज हैं। जिसका विरोध जताते हुये नाराज लोगों ने विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद की नारेबाजी की। विधायक के खिलाफ हुई नारेबाजी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। आपको बता दें राष्ट्रीय जनता दल के वर्तमान विधायक सुदय यादव का मुकाबला बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा से हो रहा है। याद रहे कुछ दिन पहले स्थानीय लोगों द्वारा शिक्षा मंत्री के खिलाफ भी नारे लगाये जाने का वीडियो वायरल हुआ था।
जहानाबाद से आरजेडी के विधायक सुदय यादव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगे.यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.सुदय यादव का मुकाबला बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा से हो रहा है. कुछ दिन पहले शिक्षा मंत्री के खिलाफ भी नारा लगने का वीडियो वायरल हुआ था. pic.twitter.com/ARKNSjvVow
— Prakash Kumar (@kumarprakash4u) October 14, 2020
छपरा में भाजपा विधायक के खिलाफ लगे नारे, वीडियो वायरल
बिहार के छपरा जिले से भी स्थानीय विधायक के विरोध का मामला सामने आया है। जानकारी है कि छपरा में जब भाजपा विधायक जनता के बीच वोट मांगने गए। इस दौरान जनता ने विधायक से काम का हिसाब मांगा, साथ ही उन्होंने विधायक को वापस जाने के भी नारे लगाए। मामल को वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
देखिए छपरा में जब भाजपा विधायक वोट माँगने गए, तो जनता ने काम का हिसाब माँगते हुए GO BACK के नारे लगाए।
— Jatinder Kumar ( Tony ) (@tonyJatinder9) October 14, 2020
बिहार के लोगों की नाराज़गी को देखते हुए लगता है कि इस बार नीतीश सरकार का जाना तय है। pic.twitter.com/ELWGLS8d1I
कृषि मंत्री की सभा के दौरान भी हुआ था हंगामा
बिहार में इससे पहले भी जनता द्वारा अपने प्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध जताये जाने के मामले सामने आ चुके हैं। याद रहे इससे पहले भी बिहार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार के खिलाफ एक सभा के दौरान स्थानीय लोगों ने नारेबाजी की थी। औरंगाबाद की सभा में उस दौरान कृषि मंत्री प्रेम कुमार के साथ क्षेत्रीय विधायक मनोज शर्मा भी मौजूद थे। बताया जाता है कि उपद्रवियों से कृषि मंत्री प्रेम कुमार और विधायक मनोज शर्मा को सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने बचाया था। भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी।