Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

विधान परिषद चुनाव: आशोक चौधरी एनडीए प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर के नामांकन में शामिल हुये, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

मुजफ्फरपुर में आज जदयू कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी विधान परिषद चुनाव में एनडीए प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर के नामांकन में शामिल हुये। इस दौरान अशोक चौधरी द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं से बिहार के विकास में आगे भी सहयोग बनाये रखने की अपील की गई।

ashok chaudhary joins nda candidate devesh chandra thakur nomination in the Legislative Council elections in muzaffarpur
X
मुजफ्फरपुर में जदयू कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक चौधरी, संजय कुमार झा और देवेश चंद्र ठाकुर ने मीडिया को संबोधित किया।

जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी शनिवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे। जहां वे आज विधानपरिषद चुनाव में मुजफ्फरपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी देवेश चंद्र ठाकुर के नामांकन में शामिल हुये। वहीं अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार विधानपरिषद चुनाव में एनडीए गठबंधन विजयी होगा, ऐसा हम सभी को पूर्ण विश्वास है।



जदयू कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी का आज मुजफ्फरपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं सत्कार किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर अशोक चौधरी गदगद हो गये। साथ ही उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता बंधु ही पार्टी की वास्तविक शक्ति हैं। वहीं अशोक चौधरी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी कार्यकार्ताओं को संदेश दिया गया। अशोक चौधरी ने कहा कि साथियों बिहार की विकास यात्रा में अपना सहयोग आगे भी बनाए रखना।



मिथिला के बड़े क्षेत्र को बाढ़ से राहत दिलाने के किये जा रहे हैं प्रयास: संजय कुमार झा

मुजफ्फरपुर में शनिवार को जदयू ऑनलाइन कार्यालय में पार्टी द्वारा मीडिया को भी संबोधित किया गया। संबोधन के दौरान जदयू कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा मौजूद रहे। इस दौरान संजय कुमार झा ने बताया कि मिथिला के बड़े क्षेत्र को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए बिहार जल संसाधन विभाग की बागमती बाढ़ प्रबंधन योजना फेज 3बी और 5ए को बिहार सरकार की मंजूरी मिल गई है। योजना का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिये टेंडर भी हो गया है। इस दौरान अशोक चौधरी और देवेश चंद्र ठाकुर ने भी जदयू ऑलाइन कार्यालय से मीडिया कर्मियों को संबोधित किया।




और पढ़ें
Next Story