Mausam Ki Jankari: उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही, बीआरओ ने सिर्फ 3 हफ्ते में बनाया ऐसा पुल
Mausam Ki Jankari: उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। इस दौरान बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने पिथौरागढ़ में एक फूल का सिर्फ 3 हफ्ते के अंदर निर्माण कर दिया है।

Mausam Ki Jankari: उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। इस दौरान बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने पिथौरागढ़ में एक फूल का सिर्फ 3 हफ्ते के अंदर निर्माण कर दिया है। वहीं भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से कई जगहों पर यातायात प्रभावित हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिनों उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बादल फटने की वजह से एक पुल बह गया था। जिसको अब सिर्फ 3 हफ्ते 15 हफ्ते के अंदर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने तैयार कर दिया है। यह पूरा फुल 180 फीट लंबा बताया जा रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों पिथौरागढ़ में भूस्खलन की वजह से इस पुल का 50 मीटर हिस्सा बादल फटने के बाद बह गया था। अभी भी नदियों में ऊपर पहाड़ों से तेज रफ्तार में पानी आ रहा है।
वहीं बारिश की वजह से कई जगहों पर भूस्खलन की खबरें भी सामने आ रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके का संपर्क राज्य के बाकी हिस्सों से कट गया था
एक जानकारी के मुताबिक इस पुल से लगभग 20 गांवों का संपर्क है। जिसमें 15000 से ज्यादा लोगों का आना जाना लगा रहता है ।यह पुल जौलजीबी और मुनस्यारी को जोड़ता है। इन दोनों गांवों में बारिश के पानी और भूस्खलन ने खूब तबाही मचाई थी, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी।
वहीं मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। वही ऊपर ही पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन भी होगा। जिसके वजह से कई इलाकों में यातायात प्रभावित रहेगा। मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है।