Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पति ने अवैध संबंधों के शक में सिल दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट, पीड़िता ने इस हालत में पुलिस से लगाई गुहार

पत्नी का प्राइवेट पार्ट सिलकर आरोपी पति मौके से हुआ फरार। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

पति ने अवैध संबंधों के शक में सिल दिया पत्नी का प्राइवेट पार्ट, पीड़िता ने इस हालत में पुलिस से लगाई गुहार
X

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ ऐसा कृत्य किया गया। जिसे सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसकी वजह पति का पत्नी के चरित्र को लेकर उस पर (Illegal Relationship) शक करना था। इसके लिए आरोपी पति ने अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट तांबे की तार से सिल दिया। पीड़िता के चिल्लाने की आवाज किसी को न सुनाई दे। इसके लिए आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा डाल दिया। पति के जाने पर मौका पाकर लहूलुहान हुई पीड़ित महिला ने मामले की जानकारी परिवार और पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित ठिरिया गांव में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी 2 साल पूर्व ही शादी हुई थी। पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। वह पत्नी के अवैध संबंध और चरित्र को लेकर हमेशा शक करता है। पीडित पत्नी ने मामले की जानकारी अपने परिवार को दी। इस पर परिवार के लोगों ने बेटी के पति को समझाया। आरोप है कि वह उसके बाद भी कुछ नहीं समझा। आरोपी पति आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता रहा।

रोज की तरह वह शनिवार को काम से घर लौटा। इसके बाद दोनों पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगडा हो गया। इसी दौरान पति ने पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसे चारपाई पर गिराकर हाथ पैरों को बांध दिया। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी पति का मन इतने से ही नहीं भरा। उसने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठुस दिया। इसके बाद कमरे से तांबे का तार लाकर पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सिलने लगा। इस दौरान महिला तड़पते हुए पति से छोड़ने की गुहार लगाई। वह पूरी तरह लहूलुहान हो गई, लेकिन पति उसके प्राइवेट पार्ट को सिलता रहा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने जैसे तैसे अपने हाथ पैर खोलकर इसकी जानकारी अपने परिवार और पुलिस को दी। वहीं सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

और पढ़ें
Next Story