Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

मुरादाबाद में पहले पत्नी को घर से निकाला, अब बेटे के साथ मिलकर फेंका तेजाब, जानिये दिल दहला देने वाली वारदात की वजह

मझोला थाना क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाप-बेटा फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं तेजाब से झुलसी जीनत की हालत गंभीर बताई गई है।

मुरादाबाद में पहले पत्नी को घर से निकाला, अब बेटे के साथ मिलकर फेंका तेजाब, जानिये दिल दहला देने वाली वारदात की वजह
X
प्रतीकात्मक तस्वीर। 

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक महिला पर तेजाब से हमले की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। हमले का आरोप पीड़िता के बेटे और पति पर है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के दरियागंज की रहने वाली जीनत का निकाह मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर सफेद कोठी के रहने वाले अमान के साथ 18 साल पहले हुआ था। दोनों के तीन बच्चे हैं। आरोप है कि अमान का एक महिला से अवैध संबंध था। जीनत ने जब इसका विरोध किया तो उसे मारपीट करके घर से निकाल दिया। बड़ा बेटा अल्फेज पिता के साथ था।

आरोप है कि आज सुबह जब जीनत अपनी ससुराल पहुंची तो उसे घर में घुसने नहीं दिया गया। इस पर उसने विरोध किया तो मारपीट की गई। आरोप के मुताबिक अमान के कहने पर बेटा अल्फेज तेजाब से भरी बोतल लेकर आया। इसके बाद अमान ने उस पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से झुलसी जीनत को चिल्लाते देख आसपास के लोग मदद को दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी फरार हो गए।

वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और झुलसी जीनत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीनत की बाजू और कंधा बुरी तरह से झुलस गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद का कहना है कि महिला पर तेजाब से हमला करने वाले सभी आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।

और पढ़ें
Next Story