Rajasthan Mausam ki Jankari : घने कोहरे की चादर में लिपटे ये शहर, लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट जारी
राजस्थान में नए साल की आमद कड़ाके की ठंड लेकर आई है। इस नए साल से ही देश के उत्तरी इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने मौसम काे ठंड कर दिया है।

राजस्थान मौसम की जानकारी
जयपुर। राजस्थान में नए साल की आमद कड़ाके की ठंड लेकर आई है। इस नए साल से ही देश के उत्तरी इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने मौसम काे ठंड कर दिया है। अधिकतर हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा थी, लेकिन फिर से रात के तापमान में गिरावट होना शुरू हो चुकी है। जयपुर, अलवर, सीकर, गंगानगर, जोबनेर, माउंटआबू, फतेहपुर, पाली सहित अन्य जगहों पर कोहरा छाया रहा। कुछ जगहों पर कोहरा छंटा है लेकिन हवा की गति बढ़ने से सर्दी ने ठिठुरन को बढ़ा दिया है। वहीं जयपुर में गुरूवार सुबह से बादलों की आवाजाही जारी रही। सुबह का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि ठंडी हवाओं के चलते से गलन भरी सर्दी रही। कुछ जगहों पर कोहरा छाने से जनजीवन काफी अस्त व्यस्त हुआ।
माउंट आबू प्रदेश में सबसे स्थान
माउंट आबू प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, यहां रात का पारा दूसरे दिन भी जमाव बिंदु के नजदीक दर्ज किया गया। इससे फसलों पर बर्फ जम गई। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहरा लिया। आज सुबह जैसलमेर, चूरू और पिलानी में भी पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। वहीं फतेहपुर का और जोबनेर का पारा
कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा
राजस्थान में आने वाले दिनों में ठंड का असर और ज्यादा बढ़ेगा। मौसम विभाग ने आज झुंझुनूं, सीकर, अजमेर, अलवर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जोधपुर, नागौर, जयपुर सहित आसपास की जगहों में घने कोहरे की संभावना जताई है। वहीं भरतपुर और जयपुर संभाग में एक बार फिर से बारिश होगी। कई जगहों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट होने का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। इस सप्ताह भरतपुर जयपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। इसके लिए विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।