झारखंड के लोगों ने महसूस किया भूकंप के झटके, जानमाल का कोई नुकसान नहीं
झारखंड में बारिश के हाहाकार के बीच लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 रही। लोगों ने आज दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए हैं।

झारखंड में बारिश के हाहाकार के बीच लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। शुक्रवार दोपहर को साहिबगंज और देवघर इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, लोगों ने आज दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए हैं। मिली जानकारी के मुताबकि अभी तक किसी भी इलाके से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया गया कि भूकंप का केंद्र देवघर में 117 किमी दूर 10 किमी की गहराई में था।
An earthquake with a magnitude of 4.3 on the Richter Scale hit Sahibganj, Jharkhand today at 12:07 pm: National Center for Seismology pic.twitter.com/6JhNPv7fCt
— ANI (@ANI) August 21, 2020
इससे पहले 8 अगस्त को ओडिशा के गंजम और गजपति जिलों में रिक्टर स्केल पर 3.8 की तीव्रता के साथ लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए थे, जो यहां भी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।