Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Mausam Ki Jankari: हिमाचल में भारी हिमपात, बर्फबारी के चलते मनाली हाईवे बंद, अलर्ट जारी

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से ही बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में किन्नौर, लाहौल, कुल्लू समेत मनाली के आसपास भारी बर्फबारी हुई है।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल में भारी हिमपात, बर्फबारी के चलते मनाली हाईवे बंद, अलर्ट जारी
X

मौसम की जानकारी

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से ही बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हुई है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में किन्नौर, लाहौल, कुल्लू समेत मनाली के आसपास भारी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग आज के लिए प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आपको बता दें कि पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई है। बर्फबारी की वजह से आज सिरमौर, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा,किन्नौर,लाहौल-स्पीति और शिमला जिलों का बुरा हाल है। इसके अलावा सोलन,ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने ये जानकारी दी है।

बर्फबारी के चलते लेह मनाली हाईवे बंद

बर्फबारी के चलते लेह मनाली हाईवे बंद हैं। सड़क पर बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। वहीं बर्फबारी की वजह से अटल टनल को भी पर्यटकों के लिए नहीं खोला गया है। केवल फोर बाई फोर वाहनों को जाने दिया जा रहा है। सोलंगनाला से आगे बर्फबारी के वजह से हाईवे पर बंद है। सड़क पर फिसलन काफी बढ़ गई है जिससे वाहन चलाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


इन जिलों में है अलर्ट

मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा,कुल्लू,मंडी और शिमला जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी हिमपात का पूर्वानुमान है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके मुताबिक भारी बर्फबारी हो सकती है। इन जिलों में यातायात समेत बिजली-पानी की व्यवस्था चरमरा गई है।

ऊंचाई वाले स्थानों पर पर्यटकों को जाने से रोका

मौसम विभाग ने पर्यटकों को चेतावनी दी है कि आज और कल ऊंचाई वाले स्थानों पर यात्रा न करें। भारी बर्फबारी से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। साथ ही आम जनता को कहा गया है कि इन स्थानों में अनावश्यक रूप से ना जाएं। इस दौरान किसी भी आपात स्थिति में 1077 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। बर्फबारी के बीच फसने पर लोगों को इस नंबर पर कॉल करने की सलाह दी है।

और पढ़ें
Next Story