ऑनलाइन पिज्जा ऑर्ड करना महिला डॉक्टर को पड़ा महंगा, फ्री का ऑफर देकर खाते से उड़ाए 60 हजार
हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सूबे की राजधानी शिमला का है। यहां ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर करने के बाद महिला डॉक्टर के खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए गए।

X
Pradeep KumarCreated On: 14 Aug 2020 12:47 PM GMT
हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सूबे की राजधानी शिमला का है। यहां ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर करने के बाद महिला डॉक्टर के खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए गए। महिला डॉक्टर ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी है और उनकी शिकायत पर छोटा शिमला थाने में केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, शिमला के कमला नेहरू अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर किया था। इसके बाद महिला के खाते से छह बार पैसे कट गए। महिला के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से ये पैसे कटे हैं। महिला डॉक्टर ने शिकायत में कहा कि एक पिज्जा ऑर्डर करने पर एक फ्री का ऑफर दिया गया और इस दौरान उन्होंने एक लिंक पर क्लिक किया और बाद में खाते से पैसे साफ हो गए। महिला डॉक्टर के साथ 59 हजार 954 रुपये की ठगी हो गई।
Next Story