Himachal News: महिला से मिलने घर पहुंचा पुलिस हेडकॉस्टेबल, घरवालों ने देखा तो खिड़की से कूदा
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पुलिस के लिए शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां एक पुलिस हेडकॉस्टेबल महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया। घर पहुंचने पर पुलिस जवान को महिला के घर वालों ने देख लिया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पुलिस के लिए शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां एक पुलिस हेडकॉस्टेबल महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया। घर पहुंचने पर पुलिस जवान को महिला के घर वालों ने देख लिया जिससे वह वहां से भागने के लिए पुलिस जवान ने खिड़की से छलांग दी और नीचे गिरसे से उसके सिर में गंभीर चोट आई है। पुलिस जवान को गंभीर हालत में आइजीएमसी शिमला को रेफर किया गया।
वहीं, एसपी मंडी ने आरोपी को सस्पेंड कर दिया है और जवान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी जवान को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए गए हैं। महिला के पति ने पुलिस को शिकायत दी है और केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं। करसोग पुलिस महिला के बयान दर्ज करेगी। फिलहाल जवान को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।