Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

मौसम की जानकारी:- रात में हल्की ठंड बरकरार, दिन में पारा चढ़ा

राज्य की राजधानी रायपुर में हवा के बदलाव के साथ तापमान धीरे-धीरे ऊपर की ओर खिसकने लगा है। राजधानी में अभी भी रात में हल्की ठंड बरकरार है। वहीं दिन का पारा ऊपर की ओर चढ़ने से धूप तेज लग रही है। इस बदलाव के कारण रात का तापमान तीन दिनों तक ऊपर चढ़ने की उम्मीद है।

मौसम की जानकारी:- रात में हल्की ठंड बरकरार, दिन में पारा चढ़ा
X

मौसम की जानकारी

राज्य की राजधानी रायपुर में हवा के बदलाव के साथ तापमान धीरे-धीरे ऊपर की ओर खिसकने लगा है। राजधानी में अभी भी रात में हल्की ठंड बरकरार है। वहीं दिन का पारा ऊपर की ओर चढ़ने से धूप तेज लग रही है। इस बदलाव के कारण रात का तापमान तीन दिनों तक ऊपर चढ़ने की उम्मीद है।

इसके साथ ही दिन में धूप का असर और तेज होने के मौसम शुष्क रहने तथा आसमान साफ रहने की संभावना है। वर्तमान में रात का तापमान अभी भी सामान्य से कम है और अंबिकापुर में यह गिरावट 5 डिग्री सेल्सियस नीचे है और दिन में राजनांदगांव का तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है।

बुधवार को रायपुर में दिन का तापमान 31.4, बिलासपुर 32.4, पेंड्रा 29.6, अंबिकापुर 25.9, जगदलपुर 31.5, दुर्ग 32.6 तथा राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 32.5, डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

और पढ़ें
Next Story