Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

Ram Vilas Paswan: राष्ट्रपति को जीतन राम मांझी ने लिखा पत्र, की ये मांग

Ram Vilas Paswan: बिहार के पूर्व सीएम एवं एनडीए गठबंधन के नेता जीतन राम मांझी ने स्वर्गीय राम विलास पासवान को भारत रत्न का सम्मान दिये जाने की मांग उठाई है। साथ ही मांझी ने इसके लिये राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को पत्र लिखा है।

ram vilas paswan jitan mam manjhi wrote a letter to the president
X
राम विलास पासवान (फाइल फोटो)

Ram Vilas Paswan: बिहार के कई नेता स्वर्गीय राम विलास पासवान को भारत रत्न का सम्मान दिये जाने की मांग उठा रहे हैं। बिहार के पूर्व सीएम एवं बिहार एनडीए के नेता जीतन राम मांझी अब स्वर्गीय राम विलास पासवान को भारत रत्न का सम्मान दिये जाने की मांग उठाई है। उन्होंने स्वर्गीय राम विलास पासवान को भारत रत्न का सम्मान दिये जाने के लिये भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को पत्र भी लिखा है। जीनत राम मांझी द्वारा शनिवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को लिखा गया पत्र सोशल मीडिया पर साझा हो रहा है।

पासवान ने हर तबके के लिये किये हैं अद्वितीय कार्य: मांझी

बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र के माध्यम से कहा है। भारत सरकार में अहम पद पर रहते हुये और अपने पदों का निर्वहन करते हुये राम विलास पासवान की मृत्यु हो गई है। जीतन राम मांझी ने कहा कि स्वर्गीय राम विलास पासवान किसी परिचय का मोहताज नहीं है। मांझी ने बताया कि राम विलास पासवान द्वारा समाज के हर तबके के लिये किये गये उनके कार्य अद्वितीय हैं। मांझी ने कहा कि राम विलास पासवान के अद्वितीय कार्य स्वत: इस बात का परिचायक हैं कि वे भारत के रत्न हैं। वहीं जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से अनुशंसा की है कि स्वर्गीय राम विलास पासवान को मरणोपरांत 'भारत रत्न' सम्मान दिया जाये। ताकि देशवासियों की ओर से राम विलास पासवान को सच्ची श्रद्धांजलि समर्पित की जा सके।



पासवान शोषितों, वंचितों व दलितों के उत्थान के लिए हमेशा मुखर रहे, मिले 'भारत रत्न': प्रेम कुमार

बिहार के कृषि मंत्री एवं भाजपा नेता प्रेम कुमार ने भी शनिवार को ट्वीट कर स्वर्गीय राम विलास पासवान को भारत रत्न दिये जाने की मांग उठायी है। उन्होंने लिखा कि राम विलास पासवान शोषितों, वंचितों व दलितों के उत्थान के लिए हमेशा मुखर रहे हैं। राम विलास पासवान ने शोषितों, वंचितों व दलित समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए आजीवन कार्य किया है। इसलिये महान राजनीतिज्ञ स्वर्गीय राम विलास पासवान को 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाना चाहिए। वहीं भाजपा नेता ने इसका समर्थन करने का भरोसा दिया है।



और पढ़ें
Next Story