Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

बिहार में बनेगा दूसरा एम्स, नरेंद्र मोदी सरकार ने दरभंगा के लिए AIIMS को दी मंजूरी

बिहार में अब दूसरा एम्स का बनेगा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार के दरभंगा में एम्स का निर्माण करवाये जाने को मंजूरी प्रदान कर दी है। बिहार में भाजपा और जदयू द्वारा इस फैसले को लेकर खुशी जाहिर की गई है।

बिहार में बनेगा दूसरा एम्स, नरेंद्र मोदी सरकार ने दरभंगा के लिए AIIMS को दी मंजूरी
X
बिहार में बनेगा दूसरा एम्स, नरेंद्र मोदी सरकार ने दरभंगा के लिए AIIMS को दी मंजूरी

बिहार के दरभंगा में अब एम्स बनेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को दरभंगा में एम्स का निर्माण करवाये जाने को मंजूरी प्रदान कर दी। इसको लेकर बिहार के जल संसाधन मंत्री एवं जदयू नेता संजय कुमार झा ने मंगलवार को ट्वीट के माध्यम से खुशी जाहिर की है।

उन्होंने बताया कि दरभंगा में एम्स धरातल पर उतरने जा रहा है। संजय कुमार झा ने कहा कि मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दरभंगा में एम्स के निर्माण कराये जाने को मंजूरी दे दी। उन्होंने बताया कि दरभंगा एम्स के निर्माण पर 1264 करोड़ रुपये खर्च किया जायेगा।

संजय कुमार झा ने मिथिलावासियों के लिये केंद्र सरकार से इतनी बड़ी सौगात मिलने पर हर्ष जताया है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की सराहना की है। इसके अलावा संजय कुमार झा ने पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मंत्री संजय कुमार झा ने बताया कि दरभंगा एम्स में बेड़ की संख्या 750 होगी। उन्होंने बताया कि दरभंगा एम्स में एमबीबीएस सीटों की संख्या 100 रहेगी। उन्होंने बताया की दरभंगा एम्स में 60 नर्सिंग की सीट भी होंगी। जानकारी है कि दरभंगा एम्स चार साल में बनकर तैयार हो जायेगा।



उत्तर बिहार की स्वास्थ्य सेवा में अभूतपूर्व बदलाव हो जायेगा : भाजपा

बिहार भाजपा के आधिकारिक ट्विटर अकांउट से भी ट्वीट कर नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा दरभंगा में एम्स बनवाये जाने की मंजूरी मिलने की पुष्टि की गई है। भाजपा ने कहा कि दरभंगा में एम्स बन जाने के बाद बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदल जायेगी।

भाजपा ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार द्वारा हर क्षेत्र में काम किया जा रहा है। भाजपा ने कहा कि पटना के बाद अब दरभंगा में दूसरा एम्स बनेगा। भाजपा ने कहा कि अब उत्तर बिहार की स्वास्थ्य सेवा में अभूतपूर्व बदलाव हो जायेगा। साथ ही भाजपा ने कहा कि मोदी है तो भरोसा है।




और पढ़ें
Next Story